ePaper

Dipika Kakar किसी भी वक्त बन सकती हैं मां, ड्यू डेट का किया खुलासा, VIDEO में देखें एक्ट्रेस का बेबी बंप

Updated at : 20 Mar 2023 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
Dipika Kakar किसी भी वक्त बन सकती हैं मां, ड्यू डेट का किया खुलासा, VIDEO में देखें एक्ट्रेस का बेबी बंप

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ किसी भी वक्त मां बन सकती है. एक्ट्रेस इन-दिनों अपनी आखिरी ट्राइमेस्टर को एंजॉय कर रही हैं. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी डिलवरी डेट अनाउंस कर दी है.

विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ इन-दिनों प्रेग्नेंसी के आखिरी ट्राइमेस्टर को एंजॉय कर रही हैं और खुद को खुश और स्वस्थ रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं. एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं और अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को हर एक अपडेट देती रहती हैं. बीते दिनों उन्हें अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ बेबी मून पर जाते देखा गया था. अब फैंस उनके बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में दीपिका कक्कड़ को पैपराजी ने स्पॉट किया. यहां एक्ट्रेस ने अपने आने वाले बच्चे को लेकर खुशी जाहिर की. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दीपिका कक्कड़ ने बताया कब बनेंगी मां

वीडियो में दीपिका कक्कड़ पैपराजी से बात करते हुए देखी जा सकती है. एक्ट्रेस को सभी ने आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दी. जिसके बाद उन्होंने धन्यवाद किया. वीडियो में दीपिका यह कहती नजर आईं कि बहुत जल्द हमारे घर में किलकारियां गूंजने वाली है, तभी किसी पैप ने पीछे से कहा कि 21 तारीख… जिसपर दीपिका ने हामी भरी. इसके बाद उनके फैंस ये अंदाजा लगाने लगे कि एक्ट्रेस इसी महीने अपने बच्चे का स्वागत करेंगी. वीडियो में एक्ट्रेस ने गुलाबी कलर का सूट पहन रखा था और वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ग करती नजर आईं. बता दें कि दीपिका और शोएब अपने पहले बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Cp-MUMLjgIj/
फैंस दे रहे बधाईयां

दीपिका कक्कड़ के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”बच्चे का इंतजार नहीं कर सकता…प्लीज आप अपने बेबी का फेस जरूर दिखाना..मैं अपने ब्लॉग को बहुत फॉलों करता हूं”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बधाई हो मैंम..नन्हे मेहमान के आने के लिए बधाई”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”दीपिका बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही है…बच्चा भी तुरंत आने वाला है..इब्राहिम फैमिली को बधाई”. बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है. ससुराल सिमर का से उन्हें घर-घर पहचान मिली. उन्होंने बिग बॉस का भी खिताब अपने नाम किया है.

Also Read: सिगरेट पीने के आदी हैं शोएब इब्राहिम, पत्नी दीपिका कक्कड़ ने खोल दी पोल, शर्म से मुंह छुपाने लगे एक्टर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola