सिगरेट पीने के आदी हैं शोएब इब्राहिम, पत्नी दीपिका कक्कड़ ने खोल दी पोल, शर्म से मुंह छुपाने लगे एक्टर

Updated:
विज्ञापन
सिगरेट पीने के आदी हैं शोएब इब्राहिम, पत्नी दीपिका कक्कड़ ने खोल दी पोल, शर्म से मुंह छुपाने लगे एक्टर

टीवी एक्टर शोएब और दीपिका कक्कड़ जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. कपल इन-दिनों बेबीमून वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं. यहां एक वीडियो में शोएब का सालों पुराना सच सामने आ गया. दीपिका को जब ये बात पता चली तो उन्होंने एक्टर की जमकर टांग खिचाई की.

विज्ञापन

टीवी के फेमस एक्टर और ससुराल सिमर का फेम शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. कपल अपने ब्लॉग के जरिए अक्सर फैंस को अपनी डे-टूडे लाइफ की जुड़ी डिटेल्स शेयर करते हैं. फैंस को भी उनके वीडियोज का इंतजार रहता है. अब कपल बेबीमून के लिए लोनावला गए हुए हैं. जहां से दोनों यूट्यूब वीडियो के जरिए फैंस को बता रहे हैं, कि उन लोगों ने कितनी मस्ती की. हालांकि डिटेल्स शेयर करते-करते शोएब से ऐसी गलती हो गई, जिसका उनको पूरी जिंदगी पछतावा रहेगा. जी हीं दीपिका को सोते हुए दिखाने के चक्कर में शोएब ने अपना सिगरेट का पैकेट फैंस को दिखा दिया.

पकड़ी गई शोएब की गलती

हालांकि कई लोगों ने शोएब के ब्लॉग में इस बात को गौर नहीं किया होगा, लेकिन उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ ने उनकी पोल खोल दी और शोएब की जमकर टांग खिचाई भी की. उन्होंने बताया कि शोएब का सालों पुराना राज खुल गया, वहीं उनके पति मुंह छुपाते नजर आए. शोएब ने कहा कि मुझे दुनिया का डर नहीं है, बस अम्मी-पापा क्या सोचेंगे और कितनी डांट पड़ेगी, बस उस बात से फर्क पड़ता है. उन्होंने ये भी बताया कि अम्मी ने उन्हें काफी डांट लगाई.

दीपिका ने ट्रोलर्स को कही ये बात

ब्लॉग के लास्ट में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि शोएब सिगरेट जरूर पीते हैं, लेकिन वह कभी-कभी. मैंने शादी के बाद ही उन्हें कहा था कि इसे छोड़ना होगा, लेकिन वह धीरे-धीरे उसे छोड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और आप जज करें, इससे पहले बता दें कि वो मेरे सामने नहीं पीते हैं, जब मैं रूम में रहती हूं, या फिर कहीं दूर, जहां तक धुआ मुझतक न पहुंचे, वहां वो स्मोक करते हैं. शोएब ने कहा कि आप लोग प्लीज स्मोकिंग को छोड़ने की कोशिश करें, मैं भी ट्राई कर रहा हूं.

Also Read: सबा इब्राहिम की प्रेग्नेंसी से लेकर पति को गुटखा किंग कहने तक, कई बार ट्रोल हो चुकी हैं दीपिका कक्कड़ की ननद
शोएब इब्राहिम का वर्कफ्रंट

बता दें कि शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ को अपने टीवी शो ससुराल सिमर का के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया, जहां उन्होंने डेटिंग शुरू की. दोनों सितारों ने 2018 में शादी की और इस जनवरी में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की. इस कपल ने 22 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैचिंग व्हाइट आउटफिट पहने एक फोटो अपलोड की. उन्होंने ‘मॉम टू बी’ और ‘डैड टू बी’ लिखा था.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola