दीपिका कक्कड़ ने बीच में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अचानक कंधे में तेज दर्द हुआ और…

Why Dipika Kakar quits Celebrity MasterChef
शो सेलेब्रिटी मास्टरशेफ को दीपिका कक्कड़ ने अलविदा कह दिया है. एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में बताया कि वह अब इसका हिस्सा नहीं है. साथ ही उन्होंने शो छोड़ने के वजह भी बताई.
कुकिंग रियलिटी शो सेलेब्रिटी मास्टरशेफ को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी बज है. शो में कई बड़े टीवी स्टार्स ने भाग लिया है. कुछ दिन पहले ही खबर आई कि दीपिका कक्कड़ ने शो को बीच में ही छोड़ दिया. उसके बाद उषा नाडकर्णी ने कंफर्म किया कि दीपिका अब शो का हिस्सा नहीं है. अब फाइनली एक्ट्रेस ने शो छोड़ने के पीछे की वजह बताई है.
दीपिका कक्कड़ ने इस वजह से सेलेब्रिटी मास्टरशेफ को कहा अलविदा
दीपिका कक्कड़ ने अपने व्लॉग में बताया कि जब वह अपने साथी कंटेस्टेंट के त्योहार के स्पेशल एपिसोड की शूटिंग कर रही थीं, तभी अचानक उन्हें कंधे में तेज दर्द होने लगा. उसके बाद प्रोडक्शन टीम उन्हें अस्पताल ले गई, जहां टेस्ट में पता चला कि उन्हें लिंफ नोड्स की समस्या है. इस वजह से उन्हें काफी दर्द और तकलीफ हो रही थी. हालांकि शुरू में दवाइयों से उन्हें काफी राहत मिला. जैसे ही दवाइयों का दर्द कम हुआ, वह दर्द फिर से लौट आया. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने हेल्थ को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया. स्वास्थ्य कन्सर्न की वजह से उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया.
दीपिका कक्कड़ ने जजेस को कहा शुक्रिया
दीपिका कक्कड़ ने प्रोडक्शन टीम और जजेस शेफ रणवीर बरार, विकास खन्ना और फराह खान को उनका सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया कहा. उन्होंने कहा कि ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ हमेशा उनके दिल के पास रहेगा क्योंकि इस शो से उन्होंने टीवी पर वापसी की. एक्ट्रेस ने अपने फैंस को विश्वास दिलाया कि वह जल्द ही एक नये शो के साथ वापसी करेंगी.
लिब्रिटी मास्टरशेफ के कंटेस्टेंट
लिब्रिटी मास्टरशेफ में तेजस्वी प्रकाश, फैसल शेख, गौरव खन्ना, अर्चना गौतम, उषा नाडकर्णी, राजीव अदातिया, निक्की तंबोली, कबिता सिंह हैं. आयशा जुल्का ने वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी, लेकिन अब वह बाहर हो चुकी है.
यह भी पढ़ें- Celebrity MasterChef: फूट-फूटकर रोने लगी दीपिका कक्कड़, कहा- मैं आज उन्हें रिप्रेजेंट करती हूं जिन्हें…
यह भी पढ़ें- Dipika Kakar Birthday: 38 की हुई दीपिका कक्कड़, ‘ससुराल सिमर का’ से पहले इन सीरियल्स में किया था काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










