धुरंधर 2 अर्ली रिव्यू: इस फेमस डायरेक्टर ने मूवी को बताया शोले से 100x बेहतर

Updated:
विज्ञापन

एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गयी है. पेड प्रीव्यू और एडवांस बुकिंग को देखते हुए यह साफ लग रहा है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है. डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने इसे सिनेमा का नया दौर बताया है. साथ ही शोले को भी इसके सामने कमजोर बताया है. पढे़ं डायरेक्टर ने क्या कहा?

विज्ञापन

Dhurandhar 2: बॉलीवुड में इन दिनों एक फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है, और वो है धुरंधर 2. रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने ऐसा माहौल बना दिया है कि हर कोई इसके बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का आज यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू रखा गया है, जबकि इसे कल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की एडवांस बुकिंग, पेड प्रीव्यू और ओवरसीज मार्केट से मिल रहे रिस्पॉन्स को देखकर साफ लग रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है. अब इस फिल्म के रिलीज से पहले ही डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा है कि यह फिल्म शोले से 100 गुना ज्यादा एफेक्टिव साबित होगी.

शोले से 100 गुना बेहतर

दरअसल, धुरंधर 2 की चर्चा जोरो-शोरो से है. कल सिनेमाघरों में पार्ट टू रिलीज किया जाएगा, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. इसी बीच निर्देशक राम गोपाल वर्मा का फिल्म को लेकर रिएक्शन भी सामने आया है, जो काफी चर्चा में है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह फिल्म कलेक्शन, दर्शकों के एक्साइटमेंट और सिनेमा के प्रभाव के मामले में शोले से 100 गुना ज्यादा असरदार साबित होगी. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मुगल-ए-आजम जैसी क्लासिक फिल्में भी इसके आगे छोटी लगेंगी. राम गोपाल वर्मा ने इसे सिनेमा के नए युग की शुरुआत बताते हुए यहां तक कहा कि स्टीवन स्पेलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे दिग्गजों को भी यह फिल्म पहले दिन देखनी चाहिए.

क्या है फिल्म की कहानी?

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की कहानी पहले पार्ट से आगे बढ़ती है. पहले भाग में पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में गैंगवार और भारत में आतंकी गतिविधियों को दिखाया गया था. इस बार फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार की बैकस्टोरी पर ज्यादा फोकस किया गया है, जहां उनका किरदार जसकीरत सिंह रंगी से हमजा अल मजारी बनने की कहानी सामने आएगी.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह से भिड़ेंगे पवन कल्याण, 19 मार्च को रिलीज होगी उस्ताद भगत सिंह मूवी

धुरंधर 2 का ट्रेलर

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola