धुरंधर 2: डायरेक्टर ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा- पैसे रिफंड करेंगे

Updated:
विज्ञापन

रणवीर सिंह और आदित्य धर

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के पेड प्रीव्यू शोज में तकनीकी गड़बड़ी से दक्षिण भारत में कई शोज अचानक रद्द हुए. इससे दर्शकों के बीच काफी निराशा देखी गयी. इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने माफी मांगते हुए शोज के पैसे रिफंड करने का वादा किया. अब फिल्म कल यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में ऑफिशियल तौर पर रिलीज होंगे. जानिए आदित्य धर ने क्या कहा?

विज्ञापन

Dhurandhar 2: किसी बड़ी फिल्म के रिलीज से पहले फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर होता है, लेकिन जब ऐन वक्त पर कुछ गड़बड़ी हो जाए तो निराशा भी उतनी ही बड़ी होती है. धुरंधर: द रिवेंज के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. आज यानी 18 मार्च को इस फिल्म के स्पेशल पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे. फैंस रणवीर सिंह को बड़े पर्दे पर देखने के लिए तैयार थे, लेकिन अचानक दक्षिण भारत के कई राज्यों में शोज रद्द होने लगे. तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में ‘कंटेंट’ समय पर न पहुंचने की वजह से सिनेमाघरों में हड़कंप मच गया. इसके बाद खुद डायरेक्टर आदित्य धर ने फैंस से माफी मांगी और पैसे रिफंड का वादा किया.

आदित्य धर ने मांगी माफी

इस पूरे मामले पर फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने खुद सामने आकर सफाई दी है. उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण डब वर्जन के प्रिंट्स समय पर थिएटर्स तक नहीं पहुंच पाए, जिससे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ शोज प्रभावित हुए. उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर भारत में शाम 5 बजे के शोज सही तरीके से चले, जबकि तमिल-तेलुगु शोज रात 9 बजे से शुरू होने की उम्मीद है. वहीं मलयालम और कन्नड़ वर्जन अब 19 मार्च से दिखाए जाएंगे.

फैंस से किया खास वादा

फैंस की नाराजगी को देखते हुए आदित्य धर ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और दो ऑप्शन दिए, या तो टिकट का पूरा रिफंड लें या फिर हिंदी वर्जन सबटाइटल्स के साथ देखें. उन्होंने कहा कि दर्शकों का एक्सपीरियंस उनके लिए सबसे अहम है और इस असुविधा के लिए उन्हें गहरा अफसोस है.

कैसी है फिल्म की कहानी?

रणवीर सिंह इस बार हमजा अल मजारी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो रहस्य, साजिश और खतरनाक हालातों के जाल में फंसा हुआ है. फिल्म की कहानी बदले, धोखे और सस्पेंस का ऐसा मिक्सचर है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है. रणवीर सिंह ने अपने गंभीर किरदार से दमदार छाप छोड़ी है. वहीं फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन ने अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग से फिल्म में अलग ही जान डाल दी है. बाकी स्टारकास्ट ने भी अपने रोल को मजबूती से निभाया है.

यह भी पढे़ं: X पर छाया ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, क्रिटिक्स ने दिया ब्लॉकबस्टर का टैग

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola