रणवीर सिंह को फिर सरेआम मारी थप्पड़, सक्सेस पार्टी का वीडियो वायरल
सौम्या टंडन और रणवीर सिंह
Dhurandhar 2: धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है. बंपर ओपनिंग के बाद मेकर्स ने सक्सेस पार्टी रखी. पार्टी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सौम्या टंडन रणवीर सिंह को थप्पड़ मारती दिख रही हैं. जानिए क्या है पूरा मामला?
Dhurandhar 2: काफी समय से जिस फिल्म का इंतजार हो रहा था, उसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. बात हो रही है धुरंधर: द रिवेंज की, जिसने रिलीज के साथ ही कमाई के सारे रिकॉर्ड हिला दिए हैं और फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में एंट्री करते ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग कर डाली. शुरुआत से ही साफ हो गया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा बनने वाली है.
सौम्या टंडन ने रणवीर सिंह को मारी थप्पड़
फिल्म की जबरदस्त कमाई के बाद मेकर्स ने मुंबई में ग्रैंड सक्सेस पार्टी रखी. इस पार्टी में रणवीर सिंह के साथ सौम्या टंडन, क्रिस्टल डीसुजा, सारा अर्जुन और आयशा खान समेत कई सितारे शामिल हुए. इस पार्टी की सबसे दिलचस्प झलक तब देखने को मिली, जब सौम्या टंडन ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म का वह वायरल थप्पड़ वाला सीन रिक्रिएट किया. वीडियो में दोनों इस सीन के बाद हंसते नजर आए, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. बता दें कि फिल्म में जनाजे वाले सीन में सौम्या टंडन का किरदार हमजा यानी रणवीर सिंह को थप्पड़ मारता है, जो कहानी का अहम मोड़ है.
सौम्या ने एकबार फिर जीता दर्शकों का दिल
सौम्या टंडन का रोल भले ही छोटा है, लेकिन उनके इस सीन ने कहानी में बड़ा ट्विस्ट जोड़ दिया है. टीवी शो भाभाजी घर पर हैं से मशहूर हुईं सौम्या ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है.
यामी का कैमियो और जसकीरत का किरदार
फिल्म में यामी गौतम के कैमियो ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है. उनके सीन पर थिएटर में जमकर सीटियां और तालियां बजीं. वहीं, जसकीरत सिंह रांगी का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है, जिसने फिल्म में इमोशनल और एक्शन दोनों का बैलेंस बनाए रखा है.
यह भी पढे़ं: लंदन से पढ़े हैं धुरंधर 2 के बड़े साहब, लोगों का अंदाजा हुआ फेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










