ePaper

जब पति युजवेंद्र चहल के साथ धनाश्री वर्मा ने समंदर किनारे किया था जबरदस्त डांस, एक्सप्रेशन ने जीता था फैंस का दिल, VIDEO

Updated at : 04 May 2021 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
जब पति युजवेंद्र चहल के साथ धनाश्री वर्मा ने समंदर किनारे किया था जबरदस्त डांस, एक्सप्रेशन ने जीता था फैंस का दिल, VIDEO

Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal Dance Video : क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की वाइफ धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अपने डांस वीडियोज से खबरों में छाई रहती हैं. उनके डांस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट करते है. धनाश्री ने हाल ही में अपनी मां के साथ डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया था, जो इंटरनेट पर खूब देखा गया. इस बीच धनाश्री का युजवेंद्र के साथ समंदर किनारे डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.

दरअसल, धनाश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो और युजवेंद्र चहल बीच किनारे रेत पर डांस करते दिख रहे है. वायरल वीडियो में दोनों सॉन्ग ‘ओये होये होये’ पर धमाकेदार डांस कर रहे है. कभी पानी में तो कभी रेत पर कपल डांस कर रहा है. दोनों का ये धमाकेदार अंदाज फैंस को काफी पसन्द आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/CMW0vCcJ4mZ/

वीडियो में धनाश्री और युजवेंद्र के एक्सप्रेशन देखने लायक है. दरअसल ये वीडियो तब का है जब ये कपल मालदीव घूमने के लिए गए थे. इस दौरान धनाश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी तसवीरें और वीडियोज भी पोस्ट किए थे. बता दें कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा ने 22 दिसंबर 2020 को शादी कर लिया था.

Also Read: धनाश्री वर्मा ने अपनी मां के साथ ऐश्वर्या राय के गाने पर किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर Video वायरल

वहीं, हाल ही में धनाश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में ऐश्वर्या राय के फिल्म ‘ताल’ के टाइटल ट्रैक ‘ताल से ताल मिला’ गाने पर थिरकते दिखी थी. इसे शेयर कर उन्होंने लिखा था, हैप्पी इंटरनेशनल डांस डे साथ उन्होंने कहा, हमेशा से आप मेरी फेवरेट डांस पाटनर रही हैं.

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा पेशे से यूट्यूबर और कोरियोग्राफर हैं. उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसपर उनके वीडियोज पर खूब सारे लाइक्स है. धनाश्री अक्सर अपने डांस वीडियोज से सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola