ePaper

धनाश्री वर्मा ने अपनी मां के साथ ऐश्वर्या राय के गाने पर किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर Video वायरल

Updated at : 01 May 2021 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
धनाश्री वर्मा ने अपनी मां के साथ ऐश्वर्या राय के गाने पर किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर Video वायरल

Dhanashree Verma Dance Video : क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. धनाश्री अपने डांस वीडियोज को लेकर खबरों में छाई रहती है. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पीपीई किट पहने एयरपोर्ट पर डांस करते हुए नजर आई थी. अब उनका लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. वायरल वीडियो में वो अपनी मां के साथ डांस करते हुए दिख रही है.

धनाश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो फैंस के साथ शेयर की हैं. वीडियो में खास बात ये है इसमें धनाश्री के साथ उनकी मां डांस कर रही है. इसे शेयर कर कैप्शन में वो लिखती है, हैप्पी इंटरनेशनल डांस डे साथ उन्होंने कहा, हमेशा से आप मेरी फेवरेट डांस पाटनर रही हैं. वीडियो में वो अपनी मां के साथ ऐश्वर्या राय के फिल्म ‘ताल’ के टाइटल ट्रैक ‘ताल से ताल मिला’ गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स करते हुए दिख रही है.

https://www.instagram.com/p/COPf3_WJo5l/

वीडियो में दोनों ने येलो आउटफिट पहना हुआ है. धनाश्री की मां बेहद क्यूट लग रही है. फैंस इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. साथ ही मां-बेटी की जोड़ी के डांस की खूब तारीफ भी कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘बहुत प्यारा वीडियो.’ एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘वॉव.’ एक यूजर ने लिखा, ‘वाह क्या डांस है.’

Also Read: लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं रश्मि देसाई, फैंस ने कमेंट में लिखा- चांद का दीदार बड़ा प्यारा है

इससे पहले धनाश्री का एयरपोर्ट डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया था. वीडियो में वो पीपीई किट पहनकर टोनी कक्कड़ के गाने ‘कुर्ता पजामा’ पर डांस करते हुए दिखी थी. वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया था. बता दें कि धनाश्री अक्सर अपने डांस वीडियोज से सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती है.

धनश्री वर्मा अपने इंस्टाग्राम पर डांस वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं. उनके डांस वीडियो खूब वायरल होते है. उनका यूट्यूब पर धनाश्री वर्मा यूट्यूब चैनल भी है. वहीं, धनाश्री पेशे से डेंटिस्ट होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola