Devi शॉर्ट मूवी: कम डायलॉग में नौ औरतों की दमदार कहानी

Updated:
विज्ञापन
Devi शॉर्ट मूवी: कम डायलॉग में नौ औरतों की 
दमदार कहानी

Devi- यू ट्यूब के लार्ज शॉर्ट फिल्मस चैनल पर फिल्म देवी 02 मार्च, 2020 को रिलीज हुई है. इस शार्ट फिल्म में नौ अभिनेत्रियां सशक्त किरदारों में है.

विज्ञापन

मुंबईः बहुप्रतिक्षित शार्ट फिल्म देवी यू ट्यूब चैनल पर रिलीज हो गयी है. ‘देवी’ नौ उत्पीड़ित महिलाओं की कहानी है, जो समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से हैं, एक छोटे से कमरे में रह रही हैं. यह 13 मिनट की शॉर्ट मूवी है. इस शार्ट फिल्म में नौ अभिनेत्रियां सशक्त किरदारों में है, जिनमें काजोल, श्रुति हासन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता भरवे, संध्या म्हात्रे, शिवानी रघुवंशी और यशस्विनी दायमा का नाम शामिल हैं.

काजोल की यह पहली शॉर्ट फिल्म है. काजोल के किरदार का नाम ज्योति है. इस मूवी को लिखा और डायरेक्ट किया है प्रियंका बनर्जी ने. 2017 में प्रियंका ‘कॉमाज़’ (अर्ध विराम) नाम की एक और शॉर्ट मूवी डायरेक्ट कर चुकी हैं.

कहानी इस तरह है- एक घर है, जिसमें नौ औरतें रह रही हैं. ये सारी औरतें अलग-अलग बैकग्राउंड्स से आती हैं. जैसे एक बोल नहीं पाती, दूसरी शराब के नशे में धुत रहती है. एक मराठी औरत अनपढ़ है, जिसकी 12 साल में शादी हो गयी थी और वह कभी स्कूल नहीं गई. एक को अंग्रेजी में बात करना आसान लगता है. वहीं, एक मुस्लिम औरत है, तो अन्य एक और पढ़ाई करती दिखती है.

य सारी महिलायें आपस में बात कर रही होती है, तभी दरवाजे पर बेल बजती है. इन सब औरतों की आपस में लड़ाई होने लगती है, कि उसे अंदर आने दिया जाए कि नहीं? सब एक-दूसरे से उलझ जाती है, कोई कहता है डोर खोल दिया जाये और उसे अन्दर आने दिया जाये और कोई कहता है कमरे में भीड़ बढ़ती जा रही है तो दरवाजा नहीं खोलना चाहिए.

इनकी बहस के बीच-बीच में डोरबेल बजती रहती है. इस बीच सारी औरतें बात-बात में ही अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताने लगती है. इस डिस्कशन के और मूवी के क्लाइमेक्स में जो होता है, वो आपके रोंगटे खड़े कर देगा.

सभी ने अच्छी एक्टिंग की है और सब अपने किरदार में फिट लग रही है. बैकग्राउंड म्यूजिक भी अच्छा है.13 मिनट में कम डायलॉग में कहानी कहने की कोशिश की गई है. कुछ समय के लिए स्टोरी समझने में समय लगेगा, लेकिन अंत तक सब समझ आ जायेगा. कुल मिलाकर इस शार्ट फिल्म को देखी जा सकती है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola