मां बनने से पहले बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची Deepika Padukone, बनारसी साड़ी में दिखी बेहद खूबसूरत

Updated:
विज्ञापन

Deepika Padukone: माता-पिता बनने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. बनारसी साड़ी में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही थी. उन्होंने पैपराजी को पोज दिया और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया.

विज्ञापन

Deepika Padukone: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अगले कुछ हफ्तों में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. माता-पिता बनने से पहले कपल मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने पैपराजी को पोज दिया. तब जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया. ग्रीन बनारसी साड़ी में होनी वाली मां काफी खूबसूरत लग रही थी. वहीं रणवीर सिंह ने सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ था. कपल के साथ उनके परिवार वाले भी मौजूद थे. दीपिका के ग्लो को देखकर फैंस काफी खुश थे. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ”वाह दीपिका आप जल्द ही एक बच्चे की मां बन जाएंगी.. प्लीज फोटो जरूर शेयर करना.” कुछ दिन पहले ही दीपिका पादुकोण ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. तसवीरों में उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. कपल ने साल 2018 में एक दूसरे संग सात फेर लिए थे.

Also Read- Deepika Padukone ने मां बनने से पहले कराया स्टनिंग मैटरनिटी शूट, बेबी बंप को निहारते दिखे रणवीर सिंह

Also Read- दीपिका पादुकोण का नया रिकॉर्ड, 3 हजार करोड़ की फिल्में देने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola