Deepika Padukone ने मां बनने से पहले कराया स्टनिंग मैटरनिटी शूट, बेबी बंप को निहारते दिखे रणवीर सिंह

deepika padukone and ranveer singh
Deepika Padukone Photos: दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस को बेबी बॉय होगा या गर्ल ये जानने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. इसी बीच मॉम टी बी ने स्टनिंग मैटरनिटी शूट करवाया है. उनके साथ रणवीर सिंह भी दिखाई दे रहे हैं.
Deepika Padukone Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन-दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं. ऐसे में अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ स्टनिंग फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है. मॉम टी बी के साथ होने वाले पापा भी नजर आ रहे हैं. दीपिका ने जबसे अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की, तबसे उन्हें कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. सभी ने उनके बेबी बंप को फेक बताया था.
दीपिका पादुकोण ने कराया स्टनिंग मैटरनिटी शूट
दीपिका पादुकोण जल्द ही बेबी गर्ल या फिर बॉय की मां बन जाएगी. एक्ट्रेस की फैमिली के साथ-साथ फैंस भी एक्साइटेड हैं कि उनका बेबी कैसा होगा और किसके जैसा दिखेगा. इसी बीच अब दीपिका ने अपनी मैटरनिटी शूट की कुछ स्टनिंग फोटोज शेयर की है, जिसमें वह सुपर ग्लैमरस लग रही हैं. तसवीरों से किसी की नजरें नहीं हट रही है. हर कोई उनके स्टाइल का दीवाना हो रहा है.
Also Read- दीपिका पादुकोण का नया रिकॉर्ड, 3 हजार करोड़ की फिल्में देने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस
होने वाले पापा रणवीर ने कुछ यूं पकड़ा दीपिका का बेबी बंप
इस फोटोशूट में उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं, जो एक्ट्रेस के बेबी बंप को पकड़कर पोज दे रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई सारी फोटोज ब्लैक एंड व्हाइट है. जहां ने कुछ तसवीरों में जीन्स और टॉप पहना है. वहीं एक दूसरे फोटो में वह ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही है. इसके अलावा एक तसवीर में उन्होंने नेट वाली ड्रेस पहल रखी है. एक्ट्रेस यहां भी अपनी सिग्नेचर मिलियन-डॉलर, डिंपल वाली मुस्कान बिखेर रही है. हर तस्वीर से पता चलता है कि दीपिका और रणवीर अपने नन्हें बच्चे के आने का इंतजार करते हुए कितने खुश हैं.
फैंस दीपिका और रणवीर को दे रहे हैं बधाई
फोटोज शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में बुरी नजर और हमेशा के लिए जोड़ा. कपल की फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”आप इस महीने में मां बन जाओगी… काफी खुश हूं.. स्मार्ट मौमी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा,” दीपिका ने इंटरनेट पर आग लगा दिया… ऐसा शूट पहले नहीं देखा, ये भी ब्लॉकबस्टर है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”रणवीर सिंह पापा बनकर कितने खुश हो जाएंगे… उनकी खुशी चेहरे पर झलक रही है. बेस्ट कपल.”
Also Read- अनंत-राधिका की शादी में दुल्हन जैसी सज-धज के आई प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










