Deepika-Ranveer: रविका, रिद्धी या राधिका? दीपिका-रणवीर की बेटी के लिए यूजर्स ने बताया ये नाम, जानें मतलब
Deepika Ranveer baby girl name
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर लक्ष्मी आ गई है. 8 सितंबर 2024 को रणवीर और दीपिका के घर एक छोटी सी परी ने जन्म लिया है. अब सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी बेटी के लिए नाम सुझा रहे.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर रविवार यानी 8 सितंबर 2024 को एक नन्ही मेहमान ने जन्म लिया है. कपल बेबी गर्ल के माता-पिता बन गए हैं. रणवीर और दीपिका ने इस बात की जानकारी एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी. पोस्ट पर यूजर्स से लेकर सेलेब्स के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई. हर कोई नन्ही राजकुमारी के जन्म को लेकर उन्हें बधाई दे रहे हैं. साथ ही एक्स पर कपल की बेटी के लिए कई यूनिक भी यूजर्स ने सुझाया.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी के लिए फैंस ने सुझाया कौन सा नाम
रणवीर और दीपिका की लाडली के लिए फैंस ने सोशल मीडिया पर कई नाम सुझाए. एक फैन ने एक्स पर लिखा, मैं चाहता हूं वो उसका नाम ‘रिद्धि’ रखें. फैन ने इस नाम के पीछे मतलब भी बताया और क्यों नाम रखना चाहिए, ये भी समझाया. एक अन्य फैन ने उन्हें रविका का नाम सुझाया. रविका, दीपिका और रणवीर के नाम को लेकर बनाया गया है. रविका का मतलब सूर्य की किरण. इसके अलावा रूहानी, राधिका का भी नाम कई लोगों ने सजेस्ट किया.
रणवीर और दीपिका ने बेटी के जन्म के बाद पहला पोस्ट क्या किया
कपल ने अपनी बेटी के जन्म के बाद एक फोटो शेयर किया, जो गोल्डन रिबन शेप्ड का है. उसके अंदर लिखा हुआ है, “बेबी गर्ल का स्वागत है! 8.9.2024, दीपिका और रणवीर.”
दीपिका और रणवीर को किस-किस सेलेब्स ने दी बधाई
कपल को मलाइका अरोड़ा, मानुषी छिल्लर, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, अनन्या पांडे, करिश्मा कपूर, इब्राहिम अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, ओरी, कृति सेनन सहित कई सेलेब्स ने शुभकामनाएं दी.
दीपिका ने बेबी गर्ल को किस हॉस्पिटल में जन्म दिया
दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में जन्म दिया. इस साल ही कपल ने फरवरी में प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था. साथ ही बताया था कि बेबी सितंबर में आने वाला है.
Also Read- Kalki 2898 AD: दीपिका पादुकोण का नया लुक देख खुशी से झूमे रणवीर सिंह, फैंस बोले- क्वीन का इंतजार है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










