Deepika Padukone Delivers Baby Girl: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बने पापा-मम्मी, घर आयी लक्ष्मी, फैंस बोले- बधाई हो

deepika padukone and ranveer singh
Deepika Padukone Delivers Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. ‘रामलीला’ की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने गणेश चतुर्थी के मौके पर एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है.
Deepika Padukone Delivers Baby Girl: बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस लंबे समय से उनके आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. दीपिका को शनिवार को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और आज उन्होंने एक प्यारी-सी बेटी को जन्म दिया है. जैसे ही इस गुड न्यूज का पता चला, दीपिका और रणवीर के परिवार के साथ-साथ उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सोशल मीडिया पर सभी लोग इस नन्ही मेहमान के स्वागत में उन्हें बधाई दे रहे हैं.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बने माता-पिता
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर थोड़ी देर पहले ही एक पोस्ट शेयर कर बताया कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक नन्हा मेहमान आ गया है. दीपिका ने गणेश चर्तुथी के अगले दिन बेबी गर्ल को जन्म दिया. विरल भयानी के पोस्ट पर यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बधाई हो. एक यूजर ने लिखा, छोटी मस्तानी आ गयी. एक यूजर ने लिखा, बेबी का फोटो दिखाओ.
बीते दिन हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी दीपिका पादुकोण
बीते दिन ही दीपिका पादुकोण को प्रसव पीड़ा शुरू हुआ था और रणवीर सिंह उसे एच एन रिलायंस हॉस्पिटल लेकर गए थे. कपल के अस्पताल जाने के वीडियोज और तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. वहीं, हॉस्पिटल जाने से एक दिन पहले दीपिका और रणवीर मुंबई के फेमस सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. कपल ने बच्चे के जन्म से पहले भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया था. उनके कई वीडियोज सामने आए थे. इस दौरान एक्ट्रेस साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखी थी. बता दें कि कपल ने साल नवंबर 2018 में शादी किया था.
Also Read- Kalki 2898 AD: दीपिका पादुकोण का नया लुक देख खुशी से झूमे रणवीर सिंह, फैंस बोले- क्वीन का इंतजार है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










