ePaper

रणवीर सिंह के इस गोल्डन आउटफिट का दीपिका पादुकाण ने उड़ाया मजाक, सरेआम कह डाली ये बात

Updated at : 19 Dec 2021 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
रणवीर सिंह के इस गोल्डन आउटफिट का दीपिका पादुकाण ने उड़ाया मजाक, सरेआम कह डाली ये बात

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने अतरंगी कपड़ों के लिए जाने जाते हैं. अब उनके अजीबो-गरीब लुक की पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी मजाक उड़ाया है. एक्ट्रेस का ये कमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने अतरंगी कपड़ों के लिए भी जाने जाते है. बेफिक्र रणवीर कभी-कभी तो इन कपड़ों में फैंस का दिल जीतते है, तो कभी वह ट्रोल भी हो जाते है. अभी फिलहाल रणवीर फिल्म 83 के प्रमोशन में बिजी है. हाल ही में वे पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ दुबई में स्पॉट हुए. जहां एक बार फिर उन्हें अतरंगी कपड़ों में देखा गया.

undefined

रणवीर के इन अनोखे कपड़ों का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ रहा है. इस बार उनके आउटफिट का पत्नी दीपिका ने भी मजाक उड़ाया. लेटेस्ट फोटोज में रणवीर डिस्को डांसर लुक में नजर आए. उन्होंने गोल्डन कलर का टी शर्ट पहन रखा है, जो चमक रहा है. इसके साथ उन्होंने येलो कलर के पैंट्स पहने है. रणवीर ने इस लुक में गोल्डन चेन और ब्लैक चश्मा भी लगा रखा है.

undefined

रणवीर सिंह ने यह फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फोटोज में एक्टर एक के बाद एक कई पोज दे रहे हैं. उनके इस कपड़ों का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ रहा है. उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी मजाक उड़ाने में पीछे नहीं हैं. दीपिका ने रणवीर के फोटो पर कमेंट कर लिखा, इस माइक से आपका आउटफिट मैच कर रहा है.

undefined

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा,’ भाई आपका कपड़ा देखकर हंसी आ रही है…आपका पहला वाला पोज कतई लड़की जैसी लग रही है.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रणवीर सिंह से कोई सीखे कैसे कपड़े पहने जाते है और उन कपड़ों में वह कितने अच्छे लगते हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाई आपका फैशन सेंस खत्म हो ना हो, लेकिन दुनिया का जरुर बदल जाएगा आपके आउटपिट देखकर..एकदम डिस्को डांसर लग रहे हैं.’

undefined

वर्कफ्रंट की बात करे तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 83 में नजर आएंगे. यह फिल्म कपिल देव के जर्नी पर आधारित है. मूवी क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर, 2021 को रिलीज होने जा रही है. फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है. रणवीर कपिल देव के रोल में नजर आएंगे और कपिल की वाइफ रोमी भाटिया का रोल दीपिका पादुकोण प्ले कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola