Deepika Padukone: पठान से लेकर पद्मावत तक,इन फिल्मों की वजह से कई बार विवादों में फंसी हैं दीपिका पादुकोण
Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Dec 2022 3:24 PM
दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के पहले सॉन्ग पर इन-दिनों खूब कंट्रोवर्सी हो रही है. फिल्म में एक्ट्रेस के बिकिनी पर बवाल मचा हुआ है. कई लोगों का कहना है कि इसे बॉयकाट कर देना चाहिए.
पठान फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग (Besharam Rang) जबसे रिलीज हुआ है, तब से इसपर विवाद छिड़ा हुआ है. गाने में दीपिका के लुक पर बवाल मचा हुआ है. हालांकि ये पहला ऐसा मौका नहीं है, जब एक्ट्रेस की फिल्म पर बवाल मचा हो, इससे पहले ही कई बार ये सब हो चुका है.

शाहरुख खान की फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर बवाल मचा हुआ है. कई नेता इस गाने को बैन करने को कह रहे हैं. उनका कहना है कि या तो गाने को ठीक बनाया जाए, नहीं तो इसे चलने नहीं देंगे.

दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत तो आपको याद ही होगी, इस फिल्म में भी दीपिका के लुक पर काफी बवाल हुआ था. राजपूत समाज का कहना था कि एक्ट्रेस का लहंगा और चोली काफी ग्लैमरस है, जो रानी की छवि को खराब कर रहा है. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान करणी सेना के युवकों ने संजय लीला भंसाली को थप्पड़ भी मारा था. जिसके बाद शूटुंग को रोक दिया गया था.

दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘रामलीला’ को लेकर भी काफी विवाद हुआ था. फिल्म में कई ऐसे सीन्स थे, जिसको हटाने के लिए कहा गया था.

दीपिका पादुकोण की फिल्म बाजीराव मस्तानी को भी बैन करने की बात कही गई थी. लोगों का कहना है कि फिल्म के इतिहास से छेड़छाड़ की गई है.

छपाक फिल्म के रिलीज के वक्त दीपिका पादुकोण जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहुंच गई थी. इस बात के बाद काफी विवाद हुआ था. लोगों का कहना था कि वह महज प्रोपेगेंडा की वजह से गई है.

कॉकटेल फिल्म में जब दीपिका की ड्रेस और उनके ड्रिंग्स पर काफी बवाल हुआ था. लोगों का कहना था कि उनकी ये छवि यंग जेनरेशन को बिगाड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










