दीपिका पादुकोण अपनी मैरिड लाइफ को ऐसे करती हैं बैलेंस, जानें रणवीर सिंह संग ट्यूनिंग

दीपिका ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से शादी की है. दोनों एक दूसरे के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ को एंजॉय करते हैं. अब दीपिका ने मैरिड लाइफ के बारे में बात की है.

दीपिका पादुकोण और अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ 14 नवंबर 2018 को शादी की थी. दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं. रणवीर को अक्सर दीपू के साथ मूवी और डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है. दोनों बड़े ही मजे से अपनी शादीशुदा लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं.

अब दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी और रणवीर सिंह के साथ अपना बॉन्डिंग को लेकर कई खुलासे किए हैं. इसमें दीपिका ने यह भी बताया कि ऐसी कौन सी चीज है, जो उनकी मैरिड लाइफ को आसान बनाती हैं.

फिल्म कंपेनियन के साथ बात करते हुए दीपिका ने कहा, “मेरे और रणवीर के पास सबसे अच्छी चीजों में से एक संचार है. हम बहुत बात करते हैं. हम सहमत हो सकते हैं, हम असहमत हो सकते हैं, लेकिन जब आप बात करते हैं, तो यह शादी को बहुत आसान बना देता है.

दीपिका ने आगे कहा, हां, ऐसी लड़ाइयां हैं, जहां वह जीतेगा और मुझे कहना होगा कि ठीक है, यह जीत लो. कई बार मैं कुछ कह सकती हूं और मैं अपने विश्वास के बारे में बहुत दृढ़ हो सकती हूं और वह कह सकता है कि हां ठीक है, मैं आपसे असहमत हूं. उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह की चर्चा करते हुए कहा कि हमने जो पोस्ट किया. वह हमदोनों ने एक दूसरे से सहमत होकर लगाया था.
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर और दीपिका 83 में बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे. यह फिल्म पूरे देश में 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी. रणवीर फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जबकि दीपिका उनकी पत्नी के रोल में नजर आएंगी. रणवीर फिलहाल रॉक और रानी शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




