Coronavirus: पीएम केयर्स फंड में रणवीर- दीपिका का योगदान, बोले- इस संकट की घड़ी में हम सब एक साथ
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Apr 2020 10:12 AM
Coronavirus- बॉलीवुड स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पीएम-केयर्स फंड में आर्थिक अनुदान देने का फैसला लिया है.
कोरोना वायरस तेजी से देश में फैल रहा है. इसे लकेर पीएम मोदी ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है. इस महामारी के खिलाफ जंग में दीत हासिल करने के लिए बॉलीवुड सितारे दान करके लोगों की मदद कर रहे है. इसमें अब बॉलीवुड स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने पीएम-केयर्स फंड में आर्थिक अनुदान देने का फैसला लिया है. हालांकि वे कितने पैसे जमा करा रहे हैं इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया.
Also Read: Kapil Sharma Show : सलमान की शादी कब होगी? कैटरीना के पास है इसका जवाब… VIDEOसोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कपल ने लिखा, ‘मौजूदा परिस्थितियों में, छोटे से छोटा प्रयास भी मायने रखता है. हम पूरी विनम्रता के साथ पीएम केयर्स फंड में योगदान का संकल्प लेते हैं, और आशा है कि आप भी इसमें योगदान देंगे. इस संकट की घड़ी में हम सब एक साथ हैं. जय हिंद. दीपिका और रणवीर
बता दें कि लॉकडाउन के चलते रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. दोनों ही इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. वहीं दोनों की तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं. दोनों की तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो जा रही हैं.
इससे पहले सलमान खान, शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, कार्तिक आर्यन, शिल्पा शेट्टी, वरुण धवन, अक्षय कुमार, कपिल शर्मा, प्रभास, रजनीकांच जैसे तमाम सितारें कोविड-19 राहत कोष में अपना योगदान दे चुके हैं.
फिल्मों की बात करें तो बात रणवीर और दीपिका के फिल्मी करियर की करें तो दोनों जल्दी ही फिल्म 83 में एक साथ नजर आएंगे. फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है. फिल्म में रणवीर सिंह जहां कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी के किरदार में दिखेंगी.
बता दें कि दुनियाभर में कोरोना से अब तक 64,600 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. शनिवार को इस महामारी से इटली, फ्रांस, स्पेन और अमरीका में मौतों का सिलसिला जारी रहा. भारत में अब तक 3000 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इनमें से 75 की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










