Coolie Star Cast Fees: रजनीकांत ने 250 करोड़ से ज्यादा तगड़ी फीस से ढीली की मेकर्स की जेब, नागार्जुन को मिले सिर्फ इतने

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :08 May 2025 3:53 PM
विज्ञापन
Coolie X Review:

Nagarjuna on being villain in Coolie

Coolie Star Cast Fees: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन की अपकमिंग फिल्म 'कूली' 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बीच फिल्म के स्टार कास्ट की फीस सामने आ गई है, जिसपर आइए एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Coolie Star Cast Fees: साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म कूली (Coolie) इन दिनों सुर्खियों में है. फिल्म के निर्देशन की कमान लोकेश कनगराज ने संभाली हुई है, जिसका निर्माण कलानिथी मारन की सन पिक्चर्स ने किया है. इस तमिल फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर और मोनिशा ब्लेसी जैसे कलाकर शामिल हैं. अब इस फिल्म की स्टार कास्ट फीस सामने आ गई है, जिसपर आइए एक नजर डालते हैं.

‘कूली’ स्टार कास्ट फीस

डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) की इस एक्शन-थ्रिलर में रजनीकांत ने सबसे मोती रकम वसूली है. फिल्म के लिए रजनीकांत ने न्यूज18 की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 150-250 करोड़ नहीं, बल्कि 260 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस चार्ज की है. इसी के साथ रजनीकांत साउथ सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी रकम लेने वाले एक्टर्स में शुमार हो गए हैं. वहीं, फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने वाले नागार्जुन अक्किनेनी ने महज 24 करोड़ रुपये ही फीस ली है.

कब रिलीज होगी रजनीकांत की ‘कूली’?

रजनीकांत अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कूली’ में एकदम नए और दमदार अवतार में नजर आएंगे, जिसमें रजनीकांत के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज, और उपेंद्र राव जैसे कलाकार भी अहम रोल में है. यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

रजनीकांत का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत आखिरी बार फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे. टी. जे. ज्ञानवेल की ओर से निर्देशित ‘वेट्टैयन’ से बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. उनके अलावा इस फिल्म में मलयालम एक्ट्रेस मंजू वारियर, फहाद फासिल, राणा दग्गौबती, रितिका सिंह, तुषारा विजयन और अभिरामी जैसे कलाकर भी हैं.

यह भी पढ़े: Bhool Chuk Maaf OTT Release: राजकुमार-वामिका की ‘भूल चूक माफ’ अब सीधे ओटीटी पर, थिएटर रिलीज रद्द

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola