Ranveer Allahbadia Row : इंडियाज गॉट लेटेंट के विवादास्पद एपिसोड Block, रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची मुंबई पुलिस

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Feb 2025 2:18 PM

विज्ञापन

रणवीर इलाहाबादिया

Ranveer Allahbadia Row : ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के विवादास्पद एपिसोड के बाद रणवीर इलाहाबादिया के घर मुंबई पुलिस पहुंची. जानें मामले का अपडेट

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia Row : रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद मुंबई पुलिस उनके घर पहुंची है. कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जज के रूप में मौजूद होने के दौरान यूट्यूबर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है. देश के कई राज्यों में पुलिस शिकायतें दर्ज की गई हैं. सोमवार को शहर में कई शिकायतें दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस मंगलवार को उनके आवास पर पहुंची.

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के विवादास्पद एपिसोड ‘ब्लॉक’

सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के उस एपिसोड को ‘ब्लॉक’ कर दिया गया है, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया के भद्दे कमेंट थे. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस संबंध में जानकारी दी. गुप्ता ने पोस्ट में कहा, ‘‘रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों वाले ‘इंडिया हैज लैटेंट’ एपिसोड को भारत सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर ‘ब्लॉक’ कर दिया गया है.’’

ये भी पढ़ें : Ranveer Allahbadia के पॉडकास्ट में जाने से B Praak ने किया मना, कहा- आप सनातन धर्म को बढ़ावा देते हो और सोच इतनी घटिया…

रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफी

‘बीयरबाइसेप्स’ के नाम से मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने विवाद बढ़ने के बाद अपनी इस चूक के लिए माफी मांगी. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने शो के निर्माताओं से विवादास्पद पार्ट को हटाने के लिए कहा है. अल्लाहबादिया के इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 1.05 करोड़ सब्सक्राइबर हैं.

देवेंद्र फडणवीस और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने क्या कहा

अल्लाहबादिया की टिप्पणी पर विवाद के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. सरमा ने अल्लाहबादिया उर्फ ​​’बीयर बाइसेप्स’, यूट्यूबर आशीष चंचलानी, कॉमेडियन जसप्रीत सिंह, मखीजा, रैना और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बारे में जानकारी दी. फडणवीस ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा, ”हर किसी को बोलने की आजादी है, लेकिन यह आजादी तब खत्म हो जाती है जब हम दूसरों की आजादी का अतिक्रमण करते हैं. हर किसी की अपनी सीमाएं होती हैं, अगर कोई उन्हें पार करता है, तो कार्रवाई की जाएगी.”

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola