Jaswinder Bhalla Death: मशहूर पंजाबी एक्टर-कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन, इस दिन होंगे पंचतत्व में विलीन

Updated:
विज्ञापन
Jaswinder Bhalla Death

कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन. Photo Source: Instagram

Jaswinder Bhalla Death: पंजाबी एक्टर-कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन हो गया. मोहाली में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. आइए बताते हैं आखिर कब वह पंचतत्व में विलीन होंगे.

विज्ञापन

Jaswinder Bhalla Death: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और यूनिक स्टाइल के लिए दुनियाभर में मशहूर थे. उनका इलाज कुछ वक्त से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में बीमारी की वजह से चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

उनके निधन की खबर सुनते ही इंडस्ट्री के कलाकारों और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई. उनके घर के बाहर सितारों और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. आइए बताते हैं कि आखिर कब उनका अंतिम संस्कार होगा.

27 साल का फिल्मी सफर

जसविंदर भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना में हुआ था. उनके पिता प्राइमरी स्कूल के टीचर थे. साल 1988 में छन्नकटा 88 से उन्होंने कॉमेडी की शुरुआत की और 1998 में दुल्ला भाटी से अपना फिल्मी करियर शुरू किया. 1999 में वे माहौल ठीक है में इंस्पेक्टर जसविंदर भल्ला के रोल में नजर आए और यहीं से उन्हें पहचान मिली.

कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे

भल्ला ने अपने करियर में जिन्ने मेरा दिल लुटिया, जट एंड जूलियट, कैरी ऑन जट्टा, सरदार जी, पावर कट, मुंडे कमाल दे, किटी पार्टी और कैरी ऑन जट्टा 3 जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. उन्होंने दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी कई फिल्में कीं.

कब होगा जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार?

उनकी कॉमिक टाइमिंग, एक्सप्रेशंस और स्टाइल आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे. उनके निधन से पंजाबी सिनेमा ने एक बड़ा सितारा खो दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा.

यह भी पढ़े: Box Office Report: ‘कुली’ ने आठवें दिन भी बरपाया जलवा, ‘वॉर 2’ की कमाई में गिरावट, जानें किसने मारी बाजी और अन्य फिल्मों का हाल

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola