ePaper

कॉमेडियन Bharti Singh जमकर हुईं ट्रोल, खुद नहीं पहना मास्क, दूसरों को नसीहत देना पड़ा भारी

Updated at : 15 Apr 2021 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
कॉमेडियन Bharti Singh जमकर हुईं ट्रोल, खुद नहीं पहना मास्क, दूसरों को नसीहत देना पड़ा भारी

bharti singh mask new funny video viral : मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुद तो मास्क लगाये हुए नहीं हैं, मगर आस-पास मौजूद लोगों को मास्क लगाने की नसीहत दे रही हैं.

विज्ञापन

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुद तो मास्क लगाये हुए नहीं हैं, मगर आस-पास मौजूद लोगों को मास्क लगाने की नसीहत दे रही हैं. वीडियो में वह खुद बिना मास्क पहने एक शख्स को मास्क लगाने की नसीहत दे रही हैं. उनका ये वीडियो काफी फनी है और इस वीडियो पर उनके फैंस काफी प्रतिक्रियां दे रहे हैं.

भारती का मजाक कुछ लोगों से नहीं पसंद आया

भारती वीडियो में कहती नजर आती हैं, मास्क लगाइए इसके बाद तुरंत बोलती हैं, ओह सॉरी मेरा ही नहीं है. तभी एक फोटोग्राफर की आवाज आती है, अंकल को डरा दिया आपने. भारती का वीडियो कई यूजर्स ने मजाक में लिया वहीं कुछ लोग उनके मास्क ना लगाने पर नाराज भी दिखे. वीडियो पर कई तरह के कॉमेंट्स आए हैं. हालांकि इस दौरान भारती लोगों से मास्क लगाने की अपील करती हैं और अपनी ड्रेस से मुंह को ढकती नजर आतीं हैं.

https://www.instagram.com/reel/CNp7JqZDsls/?utm_source=ig_embed

कई बॉलीवुड स्टार आए कोरोना की चपेट में

पिछले दिनों कोरोना की चपेट में कई बॉलीवुड स्टार आए हैं, जिसमें अक्षय कुमार, गोविंदा, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, आलिया भट्ट, आमिर ख़ान, राहुल रॉय समेत कई सेलेब्रिटी शामिल है.

बॉलीवुड ड्रग्स केस में आया था भारती का नाम

डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने 3 में नज़र आ रही हैं। पिछले साल भारती सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद सामने आये ड्रग एंगल की जांच में फंसने के लिए चर्चा में रही थीं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को गिरफ़्तार भी किया था.

2017 में हुई थी भारती की शादी

भारती और हर्ष की शादी 3 दिसंबर 2017 को हुई थी। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों की पहली बार मुलाकात भी ‘कॉमेडी सर्कस’ के सेट पर हुई थी.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola