Chhaava Box Office Collection Day 11: मंडे टेस्ट में छावा पास हुई या फेल, जानें कितना किया कलेक्शन

Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Feb 2025 7:00 PM

विज्ञापन

Chhaava OTT Release

Chhaava Box Office Collection Day 11: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुई है. आइये जानते हैं 11वें दिन इसने कितने करोड़ का बिजनेस किया.

विज्ञापन

Chhaava Box Office Collection Day 11: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की ऐतिहासिक ड्रामा छावा बॉक्स ऑफिस पर अपना दमदार प्रदर्शन बरकरार रखने में सफल रही है. फिल्म ने भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर पुष्पा 2 और स्काई फोर्स जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. 14 फरवरी को रिलीज हुई यह फिल्म संभाजी महाराज के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. आइये जानते हैं 11 दिन इसने कितनी कमाई की.

छावा ने 11वें दिन कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, 11वें दिन यानी सोमवार को छावा ने सुबह और दोपहर के शोज को मिलाकर 7.2 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 333.95 करोड़ हो गया है. छावा अपने दूसरे सप्ताह में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा 2: द रूल के बाद ऐसा करने वाली एकमात्र फिल्म बन गई है. फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श इस बात की जानकारी दी.

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Chhaava Box Office Collection Day 1: 31 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 2: 37 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 3: 48.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 4: 24 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 5: 25.25 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 6: 32 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 7: 21.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 8: 23.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 9: 44 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 10: 40 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 11: 7.2 करोड़

Chhaava Total Collection 333.95 करोड़

क्या है छावा की कहानी

छावा एक पीरियड ड्रामा है, जो महान मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. विक्की कौशल मराठा साम्राज्य के संस्थापक के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं. इस बीच, रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी, येसुबाई भोंसले और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है. फिल्म में आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और विनीत कुमार सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. छावा ने पहले ही अपने शानदार प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस को तहस-नहस कर दिया है. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को पछाड़ने के बाद विक्की कौशल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola