ePaper

Zara Hatke Zara Bachke Review: विक्की-सारा की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू हुआ आउट,जानें लोगों को कैसी लगी फिल्म ­­

Updated at : 02 Jun 2023 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke

Zara Hatke Zara Bachke

Zara Hatke Zara Bachke Twitter Review: विक्की कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भारत में लगभग 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

Zara Hatke Zara Bachke Twitter Review: फिल्म जरा हटके जरा बचके आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित फिल्म दर्शकों पर क्या कमाल दिखाएगी, ये तो आने वाले समय में पता चलेगा. लेकिन ट्विटर पर रिव्यूज आने शुरू हो गए है. एक तरफ लोगों को विक्की कौशल औऱ सारा अली खान की जोड़ी पसन्द आ रही है. तो दूसरी तरफ लोग इसकी कहानी को काफी इमोशनल बता रहे है.

जरा हटके जरा बचके इतने स्क्रीन्स पर हुई रिलीज

विक्की कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भारत में लगभग 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है. वहीं, एडवांस बुकिंग की बात करें तो इसके नंबर्स काफी अच्छे है. तीन नेशनल चेन में करीब 22,000 टिकट बेचे गए. जबकि ऑनलाइन टिकटों पर ‘एक खरीदो एक पाओ फ्री’ ऑफर ने अग्रिम बुकिंग नंबरों की सहायता की.

जरा हटके जरा बचके ट्विटर रिव्यू

जरा हटके जरा बचके को ट्विटर पर मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ज़रा हटके ज़रा बच्चे के बारे में है कि आप घर खरीदने के लिए कितनी दूर जा सकते हैं- व्यावहारिक और मनोरंजक तरीके से समझाया गया. विक्की कौशल और सारा अली खान प्रभावशाली दिखे और विशेष रूप से कॉमिक भागों में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है. ज़रा हटके ज़रा बचके अपनी बेटी के साथ देखा. उन्होंने लिखा कहानी काफी इमोशनल है.


https://twitter.com/VaibhavJain209/status/1664341934545211393
पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म?

‘जरा हटके जरा बचके’ आईपीएल के बाद रिलीज होने वाली पहली मूवी है. इसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है और दिनेश विजान ने इसे प्रोड्यूस किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2 घंटे 12 मिनट की मूवी करीब 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज होने की उम्मीद है. फिल्म का संगीत सचिन-जिगर ने दिया है और इसका बजट 40 करोड़ रुपये है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘जरा हटके जरा बचके’ पहले दिन 1.75 से 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है.

Also Read: Zara Hatke Zara Bachke Box Office Prediction: पहले दिन कितना कमाएगी विक्की-सारा की फिल्म? जानें

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola