Zara Hatke Zara Bachke Box Office Prediction: पहले दिन कितना कमाएगी विक्की-सारा की फिल्म? जानें
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Jun 2023 7:20 AM
Zara Hatke Zara Bachke Box Office Prediction: 'जरा हटके जरा बचके' आईपीएल के बाद रिलीज होने वाली पहली मूवी है. इसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है और दिनेश विजान ने इसे प्रोड्यूस किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही.
Zara Hatke Zara Bachke Box Office Prediction: लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म को ‘जरा हटके जरा बचके’ (Zara Hatke Zara Bachke) 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म में पहली बार विक्की कौशल और सारा अली खान साथ में दिखेंगे. दोनों फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे है. चलिए बताते है आपको पहले दिन मूवी कितना का बिजनेस करेगी.
‘जरा हटके जरा बचके’ आईपीएल के बाद रिलीज होने वाली पहली मूवी है. इसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है और दिनेश विजान ने इसे प्रोड्यूस किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2 घंटे 12 मिनट की मूवी करीब 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज होने की उम्मीद है. फिल्म का संगीत सचिन-जिगर ने दिया है और इसका बजट 40 करोड़ रुपये है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘जरा हटके जरा बचके’ पहले दिन 1.75 से 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. अब सबकी नजरें शुक्रवार को है.
कौशल और सारा अली खान की जरा हटके ज़रा बचके का प्लॉट इंदौर में सेट है. विक्की कपिल की भूमिका निभा रहे हैं और सारा उनकी पत्नी सौम्या की भूमिका निभा रही हैं. ड्रामा और रोमांटिक ट्रैक से भरपर इसकी कहानी पहले दोनों के प्यार, फिर शादी और उसके बाद तलाक पर बेस्ड है. इसमें अभिनेता इनामुल हक़ भी अहम किरदार निभा रहे है. उन्होंने फिल्मीस्तान, जॉली एलएलबी, एयरलिफ्ट जैसी फिल्मों में काम किया है.
विक्की कौशल फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे. ट्रेड एनालिस्ट और एक्टर कमाल रशिद खान ने कुछ समय पहले ट्वीट कर लिखा था, रोहित शेट्टी ने 60 दिन (नवंबर और दिसंबर) लिए विक्की कौशल सिंघम 3 की शूटिंग करेंगे, जबकि विक्की सिर्फ 20 दिन की शूटिंग करेंगे. आमतौर पर विक्की एक फिल्म के लिए 15 करोड़ चार्ज करते हैं लेकिन सिंघम 3 के लिए उन्हें 5 करोड़ मिलेंगे! जबकि उन्हें हर फिल्म 1 करोड़ से ज्यादा नहीं मिलना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










