War 2 worldwide Collection: ऋतिक रोशन की फिल्म 350 करोड़ पार, प्रभास की ‘आदिपुरुष’ और अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ को दी मात
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Aug 2025 12:27 PM
वॉर 2 की वर्ल्डवाइड कमाई, फोटो- इंस्टाग्राम
War 2 worldwide Collection: फिल्म वॉर 2 का कलेक्शन अब हर गुजरते दिन के साथ कम होता जा रहा है. फिल्म ने शुरुआती दिनों में धुआंधार कमाई की, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी हो गई. वर्ल्डवाइड भी फिल्म की कमाई कम होती जा रही है. हालांकि फिर भी मूवी ने दो बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी.
War 2 worldwide Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर बिग बजट फिल्म ‘वॉर 2’ भले ही अब बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ चुकी हो, लेकिन इसके बावजूद यह लगातार नए माइलस्टोन पार कर रही है. बुधवार यानी 27 अगस्त को फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 350 करोड़ तक पहुंच गया. हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है. अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में ‘वॉर 2’ कितनी और कमाई कर पाती है.
गणेश चतुर्थी की छुट्टी का फायदा नहीं मिला ‘वॉर 2’ को
14वें दिन बुधवार को फिल्म ‘वॉर 2’ ने भारत ने 229.75 करोड़ नेट कमा लिए हैं. हालांकि अब फिल्म की डेली कमाई घटकर सिर्फ 2.50 करोड़ नेट रह गई है. फिल्म की कमाई अब घटती जा रही है. गणेश चतुर्थी की छुट्टी पर जहां रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला. तो दूसरी तरफ ‘वॉर 2’ के बिजनेस पर खास असर नहीं पड़ा. आयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म को अपने 400 करोड़ बजट की भरपाई करने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है.
इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को ‘वॉर 2’ ने छोड़ा पीछे
विदेशों में भी फिल्म की कमाई अब काफी हद तक थम चुकी है. नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के कुछ शोज़ से इसे अब तक करीब $9 मिलियन (76.5 करोड़) मिले हैं. इसके साथ ही ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 351 करोड़ तक पहुंच चुका है. अब ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की फिल्म ने ‘दृश्यम 2’ (346 करोड़) और ‘आदिपुरुष’ (350 करोड़) की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है. अभी भी यह फिल्म ऑल टाइम टॉप 50 हाइएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्मों की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाई है.
वॉर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की
- War 2 Week 1- 204.25 करोड़
- War 2 Day 9: 4 करोड़
- War 2 Day 10: 6.2 करोड़
- War 2 Day 11: 7.25 करोड़
- War 2 Day 12: 2.15 करोड़
- War 2 Day 13: 2.75 करोड़
- War 2 Day 14: 2.50 करोड़
War 2 Total Collection- 229.75 करोड़
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: गौरव खन्ना-जीशान कादरी की लड़ाई के बीच ये कंटेस्टेंट बन गया पहला कैप्टन, गेमप्ले से खींचा सबका ध्यान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










