War 2: ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' में हुई शाहरुख खान की एंट्री, पठान बन बॉक्सऑफिस के रिकॉर्ड्स तोड़ने को तैयार

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

War 2: रितिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान की एंट्री हो सकती है. फिल्म में वह पठान की किरदार में एक्शन करते नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है, जो अगले साल 2025 पर रिलीज होगी.

विज्ञापन

War 2: ऋतिक रोशन की स्पाई-थ्रिलर फिल्म वॉर के साल 2019 में धमाल मचाने के बाद फैंस इसके सीक्वल का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म के पार्ट 2 की अनाउंसमेंट के साथ शूटिंग भी शुरू हो गई है. फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की मौजूदगी ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दी है. लकी जल्द ही फिल्म में एक ऐसे सुपरस्टार की एंट्री होने वाली है, जिसके बारे में जानकर आपकी उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी. आइए बताते हैं इनके बारे में.

वॉर 2 में पठान की एंट्री

ऋतिक रोशन की वॉर 2 को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि फिल्म में शाहरुख खान की एंट्री हो सकती है. जो एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में बॉक्सऑफिस के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर सकते हैं. दरअसल, टेली चक्कर की रिपोर्ट्स के अनुसार अयान मुखर्जी की निर्देशित इस फिल्म में सुपरस्टार शाह रुख खान का कैमियो हो सकता है, जो पठान के किरदार में नजर आएंगे. हालांकि, इस बात की मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

पोस्ट क्रेडिट में सीन के नजर आएंगे शाहरुख खान

मीडिया रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि एक्टर की झलक वॉर 2 के पोस्ट क्रेडिट में देखने को मिलेगी. इस खबर के सामने आने के बाद दर्शकों की खुशी और उत्सुकता का कोई ठिकाना नहीं है. अब बस वह फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान सलमान खान की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी पठान के किरदार में कैमियो करते दिखे थे.

वॉर 2 रिलीज डेट

ऋतिक रोशन की स्पाई थ्रिलर फिल्म में कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म अगले साल 2025 में बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाते नजर आएगी.

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से पहले ही कार्तिक आर्यन ने फिल्म को लेकर खोले राज, दर्शकों को देखने मिलेगा सरप्राइज एलिमेंट

Also Read: Stree 2: शाहरुख खान की पठान और जवान को श्रद्धा कपूर की मूवी ने छोड़ा पीछे, बोलीं- बहुत रोमांचित और खुश हूं…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola