War 2: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ ने तोड़ा अपनी ही इस फिल्म का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल

Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Aug 2025 5:14 PM

विज्ञापन

वॉर 2 ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़ फोटो- इंस्टाग्राम

War 2: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की वॉर 2 14 अगस्त को रिलीज हुई. फिल्म ने दो दिन अच्छी कमाई की, लेकिन तीसरे दिन से कलेक्शन गिरने लगे. आठ दिन में फिल्म ने लगभग 204.25 करोड़ रुपये जुटाए. धीमी रफ्तार के बावजूद यह ऋतिक की पांचवीं सबसे बड़ी हिंदी हिट बन चुकी है.

विज्ञापन

War 2: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म वॉर 2, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की, लेकिन अपनी रफ्तार वह मेटेंन नहीं रख पाई. ओपनिंग डे पर मूवी ने 52 करोड़ रुपये कमाए, दूसरे दिन कलेक्शन 57.35 करोड़ रुपये किया. तीसरे दिन से फिल्म की कमाई घटने लगे. अबतक आठ दिन में फिल्म ने करीब 204.25 करोड़ रुपये कमा लिए है. हालांकि फिल्म की कमाई स्लो हो गई है, लेकिन ये एक्टर की पांचवीं सबसे बड़ी हिंदी हिट बन गई है.

वॉर 2 ने ने तोड़ा ऋतिक रोशन की इस फिल्म का रिकॉर्ड

ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 ने अबतक 204. 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. वॉर 2 ने ऋतिक की 2019 की हिट सुपर 30 को पीछे छोड़ दिया, जिसने लाइफटाइम 147.39 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म में उन्होंने मृणाल ठाकुर के साथ स्क्रीन शेयर किया था. सिर्फ आठ दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात है. हालांकि, यह फिल्म स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और सुपरहिट वॉर की सीक्वल मानी जा रही थी, जिसमें ऋतिक और टाइगर श्रॉफ साथ थे, ऐसे में कमाई उम्मीद के मुकाबले थोड़ी कम मानी जा रही है.

डे वाइज वॉर 2 का कलेक्शन

  • War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 4- 31.3 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 5- 8.4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 6- 9 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 7- 5.59 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 8: 5 करोड़

कुल कमाई- 204.25 करोड़

यह भी पढ़ें– War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, कमाई 300 करोड़ के पार, असली आंकड़े कर देंगे शॉक

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola