War 2 Box Office Preview: ऋतिक रोशन की फिल्म इतने स्क्रीन्स पर मचाएगी तहलका, जानें प्रीव्यू

Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Aug 2025 9:27 AM

विज्ञापन

War 2 Box Office

War 2 Box Office Preview: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म वॉर 2 की रिलीज में बस कुछ ही घंटे बाकी है. स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर यह रजनीकांत की कुली के साथ भिड़ने वाली है. आइये जानते हैं इससे पहले इसका बॉक्स ऑफिस प्रीव्यू.

विज्ञापन

War 2 Box Office Preview: अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित वॉर 2 में ऋतिक रोशन, एनटीआर और कियारा आडवाणी पहली बार साथ काम कर रहे हैं. इसमें ऋतिक, वॉर (2019) के बाद एजेंट कबीर के रूप में वापसी कर रहे हैं और एनटीआर, एजेंट विक्रम की भूमिका निभा रहे हैं. वॉर 2 (War 2) को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की ओर से यू/ए प्रमाणित किया गया है, जिसकी स्वीकृत अवधि 2 घंटे 53 मिनट है.

इतने स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है वॉर 2

वाईआरएफ “वॉर 2” को हिंदी में लगभग 5000 स्क्रीन्स रिलीज कर रही है. यह न केवल ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और एनटीआर (Jr NTR), बल्कि यशराज फिल्म्स के लिए भी सबसे बड़ी रिलीज में से एक है. “वॉर 2” की एडवांस बुकिंग रविवार सुबह से शुरू हो गई थी और टिकट बिक्री को जबरदस्त रिस्पांस मिला.

वॉर 2 की पहले दिन की इतनी होगी कमाई

फिल्म की फ्रैंचाइजी वैल्यू को देखते हुए, हिंदी में वॉर 2 की पहले दिन की कमाई 35 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं वीकेंड में आंकड़े और बढ़ेंगे. रविवार को यह आंकड़ा 50 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है. इसे बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की कुली से भयंकर टक्कर मिलेगी.

वॉर 2 का रिव्यू

वॉर 2 का रिव्यू सोशल मीडिया पर सामने आ गया है. एक यूजर ने लिखा, “15 मिनट बाद तारक का इंट्रो? उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन एंट्रीज में से एक, इसमें कोई शक नहीं! वो पहले हाफ में पूरी तरह से छाए रहते हैं, लेकिन ट्विस्ट ये है कि दूसरे हाफ में ऋतिक रोशन की परफॉर्मेंस पहली वॉर से भी बेहतर है. एक्शन सीन? होश उड़ा देने वाले क्लाइमेक्स? रोंगटे खड़े कर देने वाले इमोशनल सीक्वेंस? यही फिल्म की असली जान है.”

यह भी पढ़ें- Coolie First Review: रजनीकांत की कुली का पहला रिव्यू आया सामने, टिकट खरीदने से पहले जरूर पढ़ें, हिट या फ्लॉप

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola