War 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ की आंधी, अब अगला टारगेट ‘कृष 3’ का ताज

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Aug 2025 8:15 AM

विज्ञापन

वॉर 2 का कलेक्शन, तसवीर- इंस्टाग्राम

War 2 Box Office: वॉर 2 को भले ही रिलीज के बाद मिक्स्ड रिव्यू मिले हो, लेकिन अयान मुखर्जी की ये एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. रजनीकांत की कुली से हुए जबरदस्त क्लैश के बीच भी फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और अब ये ऋतिक के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है.

विज्ञापन

War 2 Box Office: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 सिनेमाघरों में रिलीज के बाद मिक्सड रिव्यूज मिले. इसके बाद भी अयान मुखर्जी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत सी बनी हुई है. रजनीकांत की कुली से कड़े क्लैश के बीच भी इस एक्शन फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब यह ऋतिक के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. साथ ही अब ये फिल्म कृष 3 के रिकॉर्ड को तोड़ने के पीछे पड़ गई है.

कृष 3 के पीछे पड़ी वॉर 2

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार वॉर 2 ने अपने दूसरे शनिवार को लगभग 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस आंकड़ा करीब 214.5 करोड़ तक पहुंच गया है. इसी के साथ वॉर 2 ने ऋतिक रोशन की फाइटर (212.79 करोड़ लाइफटाइम) का रिकॉर्ड तोड़कर नया माइलस्टोन हासिल कर लिया है. वॉर 2 अब तेजी से ऋतिक की कृष 3 के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है, जिसने 231.79 करोड़ की कमाई की थी. फिलहाल यह फिल्म ऋतिक के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी बन चुकी है. इस लिस्ट में पहले स्थान पर वॉर303.34 करोड़ के साथ और दूसरे नंबर पर कृष 3 है.

वॉर 2 का कलेक्शन यहां देखें

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करते हुए पहले दिन 52 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 57.8 करोड़, तीसरे दिन 33.25 करोड़, चौथे दिन 32.65 करोड़, पांचवें दिन 8.75 करोड़, छठे दिन 9 करोड़, नौवें दिन 4 करोड़ और दसवें दिन 5.7 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते में कुल कलेक्शन 204.25 करोड़ रहा.

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर गरजी वॉर 2, ऋतिक और एनटीआर ने सलमान की फिल्म भारत को पछाड़ा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola