War 2 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग कलेक्शन पर टिकी सबकी नजरें, जानें ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की स्पाई-थ्रिलर हिट या फुस्स?
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Aug 2025 11:19 AM
Pathaan Assistant Director slammed War 2
War 2 Box Office Collection Day 1: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' पहले दिन तगड़ी कमाई कर रही है. ऐसे में जानें फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन और किन फिल्मों के टूट सकते हैं रिकॉर्ड.
War 2 Box Office Collection Day 1: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड पैन-इंडियन स्पाई-थ्रिलर ‘वॉर 2’ आखिरकार 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और एडवांस बुकिंग से ही इसके हिट होने का हिंट मिल गया था. अब सभी की नजरें इसके ओपनिंग डे कलेक्शन पर हैं.
वॉर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वॉर 2’ ने रिलीज के पहले दिन अब तक 8.36 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अगर यह रफ्तार जारी रही तो शाम तक यह आंकड़ा दोगुना हो सकता है. साथ ही, उम्मीद है कि पहले दिन के अंत तक फिल्म साल 2025 की दो बड़ी फिल्मों में शुमार सनी देओल की ‘जाट’ और अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ देगी.
वॉर 2 के बारे में…
वॉर 2 एक हाई-ऑक्टेन हिंदी एक्शन-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया है. श्रीधर राघवन और अब्बास टायरवाला की लिखित यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त है और 2019 की ब्लॉकबस्टर वॉर का आधिकारिक सीक्वल है.
कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी वॉर 2 की टीम को दी बधाई
फिल्म की रिलीज से पहले कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी ने एक ट्वीट शेयर करते हुए वॉर 2 की पूरी टीम को बधाई दी थी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मेरे दूसरे मां के भाई को शुभकामनाएं @tarak9999 सर और हमेशा प्रेरणा देने वाले @iHrithik सर, #War2 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.दो दमदार कलाकार एक साथ एक ही स्क्रीन पर आ रहे हैं, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा.”
“जूनियर एनटीआर सर की ऊर्जा से लेकर ऋतिक सर के करिश्मे तक, यह मेल वाकई जादू है. आपकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण हर फ्रेम में चमकता रहे और भारतीय सिनेमा के लिए नए मानक स्थापित करे. पूरी टीम को शुभकामनाएं @yrf #AyanMukerji @advani_kiara.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










