विराट कोहली के बर्थडे सेलिब्रेशन का प्लान हुआ फेल! अनुष्का शर्मा के हाथ से गिरा केक और…

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के बर्थडे पर सेलिब्रेशन का प्लान बनाया, लेकिन वो फेल हो गया. वो कैसे फेल हुआ, आप इस वीडियो में देख सकते है. अनुष्का ने इसका वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
Anushka Post on Virat Kohli Birthday: बीते दिन क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना जन्मदिन मनाया. विराट को दुनिया भर से उनके चाहने वालों ने जन्मदिन की बधाई दी. उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर के नाम खास मैसेज लिखा था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
अनुष्का शर्मा औऱ विराट कोहली एक नये ऐड में साथ में दिखे. एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें विराट अपने बेड पर सोते दिख रहे है. अनुष्का चुपके से उनके बर्थडे पर किचन केक निकालने जाती है. वो विराट को सरप्राइज देना चाहती है, लेकिन उनका प्लान फ्लॉप हो जाता है. एक्ट्रेस फ्रिज से केक निकालती है और चाकू निकालने के लिए दराज खोलने की कोशिश करती है और नीचे गिर जाती है.
अनुष्का शर्मा के हाथ में पड़ा केक नीचे जमीन पर गिर जाता है. तभी विराट कोहली आवाज सुनकर डर जाते है और हाथ में झाडू लेकर आ जाते है. उन्हें लगता है कि कोई चोर आया है, लेकिन तभी वो फर्श पर अनुष्का को नीचे गिरे हुए देखते है. एक्ट्रेस उन्हें हैप्पी बर्थडे वाला केक टॉपर दिखाती है.
अनुष्का शर्मा के वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ऐसे कौन बर्थडे विश करता है भाई. एक अन्य यूजर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे किंग, आप दोनों एक साथ कमाल के लग रहे है. एक और यूजर ने लिखा, ये बहुत क्यूट है. एक और यूजर ने लिखा, असली बर्थडे वीडियो पोस्ट कीजिए.
अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली को खास तरह से बर्थडे विश किया था. विराट की अनसीन फोटोज पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘यह आपका जन्मदिन है माय लव, तो जाहिर है मैं इस पोस्ट के लिए आपके सबसे अच्छे एंगल्स और तस्वीरें चुनती हूं. हर तरह, रूप और फॉर्म में आपके लिए प्यार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










