Viral Video: ‘सिकंदर’ से ऑटो ड्राइवर? हॉलीवुड फिल्म के सेट से लीक हुआ सलमान खान का वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Salman Khan Viral Video

Salman Khan Viral Video

Viral Video: सलमान खान का एक वीडियो उनकी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म के सेट से बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑटो ड्राइवर के किरदार में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर सामने आया था, जिसपर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया. अब खबर है कि सलमान खान जल्द ही अपना हॉलीवुड करने वाले हैं. इसके लिए वह इन दिनों सऊदी अरब में हैं, जहां इस प्रोजेक्ट की शूटिंग चल रही है. इस बीच इस फिल्म के सेट से भाईजान का एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में सलमान को ऑटो के बगल में एक खाकी यूनिफॉर्म में पहने नजर आए हैं. अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजेंस सोच में पड़ गए हैं कि क्या सलमान खान को अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म में ऑटो ड्राइवर का रोल निभा रहे हैं. वैसे तो इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह एक अमेरिकी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सलमान के साथ संजय दत्त भी नजर आएंगे. फिल्म में दोनों का कैमियो होगा. मिड-डे को फिल्म के एक करीबी सोर्स ने कहा, ‘सलमान खान और संजय दत्त की मिडिल ईस्ट में बहुत पॉपुलैरिटी है. उनके सीन्स इस तरह से बनाए गए हैं, जो दर्शकों पर गहरा असर छोड़ें.’

यह भी पढ़े: IMDb Top Web Series: ओटीटी की इन हिंदी वेब सीरीज का है IMDb पर जलवा, जानें टॉप-1 का नाम

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola