Viral Video: भारत की ऐतिहासिक जीत पर अजय देवगन का मजेदार रिएक्शन, वीडियो देखें
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Mar 2025 8:49 AM
Viral Video
Viral Video: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. अब इस ऐतिहासिक जीत पर बॉलीवुड स्टार अजय देवगन का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Viral Video: भारत ने फाइनली चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है. 12 साल बाद इस ऐतिहासिक जीत पर पूरा देश झूम रहा है. आम जनता से लेकर फिल्मी स्टार्स अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जीत का जश्न मना रहे हैं. यहां तक कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक ट्वीट शेयर करके टीम इंडिया को बधाई दी. इस बीच बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी मजेदार अंदाज में एक पोस्ट शेयर कर टीम इंडिया को बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने अपनी पत्नी काजोल का एक वीडियो फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ से शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस कहती हैं, ‘हम जीत गए.’
अजय देवगन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारे घर में आज भी यही माहौल है. बधाई हो टीम इंडिया.’ अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स की प्रतिक्रिया बटोर रहा है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










