Viral Video: हनी सिंह का खुलासा, भरे मंच में इस शख्स को बताया अपने कमबैक का मास्टरमाइंड

Viral Video of Honey Singh
Viral Video: यो यो हनी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर ने अपने कमबैक के पीछे के मास्टरमाइंड का खुलासा किया है.
Viral Video: हनी सिंह इन दिनों अपने नए गाने ‘मैनियक’ को लेकर सर्खियों में हैं. इस गाने ने अबतक 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. सिंगर ने इस गाने से अपना जबरदस्त कमबैक किया है. इसी बीच अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यो यो हनी सिंह अपने कमबैक का मास्टरमाइंड एक शख्स को कहते हुए सुनाई दे रहे हैं.
इस वायरल वीडियो में हनी सिंह एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान खुलासा करते हैं कि उनके कमबैक के पीछे किसका हाथ है. वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि मेरे कमबैक को तो आप देख रहे हैं पिछले तीन साल से, तो आपका बताना चाहूंगा कि मेरे बड़े भाई कपिल त्यागी जी मास्टरमाइंड हैं मेरे कमबैक के… उनकी हर बात सुनता हूं, उनके हर सजेशन को समझता हूं. अब इसपर फैंस की कई प्रतिक्रिया सामने आ रही है. एक यूजर ने लिखा, ‘हनी पाजी आ गए हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘हनी सिंह बहुत अच्छे हैं.’
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










