VIDEO: दिशा पटानी की बहन खुशबू की बहादुरी, किडनैप्ड बेबी को बचा कर खोला दर्दनाक पारिवारिक राज

Updated:
विज्ञापन
Khushboo rescues abandoned baby

Khushboo rescues abandoned baby

VIDEO: इंटरनेट पर खुशबू पटानी की खूब तारीफ हो रही है. उन्होंने हाल ही में बरेली में अपने घर के पास एक लावारिस बच्ची को बचाया. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करने के बाद उनकी हिम्मत की जमकर तारीफ हो रही है. क्लिप में खुशबू ने बताया कि कैसे उन्होंने एक झुग्गी में बच्ची को पाया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले गईं, साथ ही उन्होंने उसे अपने परिवार से भी मिलाया.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी की बहन खुशबू की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. उन्होंने बहादूरी दिखाते हुए एक नन्ही सी बच्ची की जान बचाई है. इसका वीडियो भी खुशबू ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. घटना तब शुरू हुई जब खुशबू ने अपने घर के पास एक जर्जर, सुनसान इमारत के पास गई और एक बच्ची को घायल अवस्था में देखा. वह शिशु को धीरे से उठाती है और फिर घर लेकर जाती है. यहां उसे कुछ खिलाया जाता है. बाद में उन्होंने माता-पिता से आगे आने का आग्रह किया और उन लोगों को शर्मिंदा किया जो एक बच्चे को ऐसी स्थिति में छोड़ सकते हैं, लेकिन कहानी तब दिलचस्प हुई, जब पता चला कि बच्ची को रेलवे स्टेशन से अगवा किया गया था. खुशबू ने बच्ची के माता-पिता को ढूढ़ा और उन्हें मिलाया. उन्होंने क्लिप के कैप्शन में लिखा, ”जाको राखे साइयां, मार सके न कोय. मुझे उम्मीद है कि अधिकारी उसका ख्याल रखेंगे और जो भी आदेश होगा उसे उचित नियमों और विनियमों के साथ आगे बढ़ाया जाएगा.” दिशा पटानी ने अपनी बहन पर गर्व दिखाया. खुशबू की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “आप वास्तव में असली हीरो हैं. आप दोनों को आशीर्वाद.” भूमि पेडनेकर सहित अन्य सेलेब्स ने भी जमकर तारीफ की. खुशबू और दिशा अपने परिवार के साथ बरेली में पली-बढ़ीं. खुशबू सेना में चली गईं, जबकि दिशा ने मॉडलिंग का विकल्प चुना.

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Release Date: इस दिन थियेटर्स में मर्दानी बनकर आएगी रानी मुखर्जी, धांसू पोस्टर देख बढ़ेगी एक्साइटमेंट

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola