Tiger 3 OTT Release: थाम लीजिए दिल, इस ओटीटी पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म टाइगर 3, यहां जानें

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Jan 2024 9:04 AM

विज्ञापन

Tiger 3 OTT release: एक था टाइगर और टाइगर जिंदा के बाद टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर मूवी अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
undefined

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3, 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी पसंद किया था.

undefined

अब टाइगर 3 ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. फिल्म अमेजान प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. इसकी जनकारी खुद अमेजान ने सोशल मीडिया पर दी. हालांकि डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है.

undefined

टाइगर 3 टाइगर फ्रैंचाइज की तीसरी किस्त है और वॉर और पठान जैसी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के बाद ये टाइगर 3 रिलीज हुई.

undefined

टाइगर 3 में शाहरुख खान कैमियो रोल में है और ऋतिक रोशन का भी एक सीन है. मूवी में सलमान खान एक रॉ एजेंट टाइगर के रोल में नजर आए है, जबकि कैटरीना कैफ ने आईएसआई एजेंट जोया का किरदार प्ले किया है.

undefined

2012 में रिलीज हुई एक था टाइगर का निर्देशन कबीर खान ने किया था. जबकि 2017 में, फ्रेंचाइजी टाइगर जिंदा है सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था.

undefined

‘टाइगर 3’ के बाद कैटरीना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ के प्रमोशन में लगी हुई है. कैटरीना से ‘टाइगर 3’ में जोया की भूमिका निभाने के बारे में पूछा गया. उनसे पूछा गया कि फिल्म में ‘सिर्फ एक ग्लैमरस गुड़िया’ होने के बारे में कैसा महसूस करती हैं.

undefined

कैटरीना कैफ ने इस पर कहा, ‘जोया उनके अब तक निभाए सबसे मजबूत किरदारों में से एक है. मैं शायद चीजों को थोड़ा अलग देखती हूं. मुझे वास्तव में लगता है कि जोया का किरदार अब तक के सबसे मजबूत किरदारों में से एक है, जिसे मुझे निभाने का मौका मिला है.

undefined

कैटरीना ने आगे कहा, खासकर टाइगर 3 में, यह बहुत बारीक था और बहुत अच्छी तरह से लिखा गया था. मुझे उस किरदार को निभाने में बहुत मजा आया.”

undefined

सलमान खान, करण जौहर के साथ फिल्म ‘द बुल’ में काम करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द बुल’ का निर्देशन विष्णुवर्धन करेंगे. सलमान इसमें एक अर्धसैनिक अधिकारी की भूमिका निभाएंगे.

undefined

कैटरीना कैफ, श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित मैरी क्रिसमस में दिखेंगी. फिल्म 12 जनवरी 2024 को स्क्रीन पर रिलीज होगी. फिल्म में कैटरीना और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं.

Also Read: Tiger 3: सलमान खान ने टाइगर 3 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं भाग्यशाली हूं कि लोगों ने मुझे…
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola