The Raja Saab Worldwide Records: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी ने वर्ल्डवाइड मचाई धूम, पहले दिन 49 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Jan 2026 2:14 PM
द राजा साब वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम
The Raja Saab Worldwide Records: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है. जानिए वर्ल्डवाइड ओपनिंग कलेक्शन और रिकार्ड्स.
The Raja Saab Worldwide Records: प्रभास की नई रिलीज “द राजा साब” बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म पहले ही दिन रिकॉर्ड-ब्रेकिंग कलेक्शन कर चुकी है और इसके धमाकेदार प्रदर्शन ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया है. मारुति की निर्देशित इस फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 60 करोड़ से अधिक की कमाई की. यह सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है.
फिल्म में प्रभास के अलावा, संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब जैसे बड़े नाम भी हैं. ऐसे में आइए पूरी कलेक्शन रिपोर्ट और टूटने वाले रिकार्ड्स पर नजर डालते हैं.
द राजा साब वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 1
द राजा साब ने ओपनिंग डे पर भारत में ₹63.3 करोड़ की दमदार ओपनिंग की. जबकि, वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा ₹100.90 करोड़ तक पहुंचा. इस शानदार शुरुआत ने न सिर्फ धुरंधर के ओपनिंग डे कलेक्शन (भारत- ₹28 करोड़, वर्ल्डवाइड- ₹41.25 करोड़) को पीछे छोड़ा, बल्कि कई लाइफटाइम रिकार्ड्स भी चकनाचूर किए.
2025 की इन फिल्मों को वर्ल्डवाइड दी मात
| क्रम | फिल्म का नाम | वर्ल्डवाइड कलेक्शन (₹ करोड़) |
|---|---|---|
| 1 | Bhool Chuk Maaf | 88.95 |
| 2 | Thandel | 88.89 |
| 3 | Madharasi | 98.75 |
| 4 | Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari | 98.35 |
| 5 | Tourist Family | 87.23 |
| 6 | Retro | 97.35 |
| 7 | Thalaivan Thalaivii | 85.78 |
| 8 | Baaghi 4 | 77.67 |
| 9 | Metro… In Dino | 69.68 |
| 10 | Kingdom | 82.05 |
| 11 | Param Sundari | 84.29 |
| 12 | Idli Kadai | 71.86 |
| 13 | Mad Square | 72.00 |
| 14 | Madha Gaja Raja | 62.50 |
| 15 | Thug Life | 97.44 |
| 16 | Bison Kaalamaadan | 63.00 |
| 17 | Son of Sardaar 2 | 66.01 |
| 18 | Alappuzha Gymkhana | 70.60 |
| 19 | Veera Dheera Sooran | 65.36 |
| 20 | Dies Irae | 82.18 |
| 21 | Court: State vs A Nobody | 57.51 |
| 22 | Maaman | 50.75 |
| 23 | Hridayapoorvam | 76.26 |
| 24 | The Diplomat | 51.46 |
| 25 | Kalamkaval | 81.90 |
| 26 | Maa | 49.96 |
| 27 | Deva | 56.32 |
| 28 | Baahubali: The Epic | 52.15 |
| 29 | Kannappa | 44.50 |
| 30 | Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri | 49.50 |
| 31 | Officer on Duty | 54.01 |
| 32 | Roi Roi Binale | 36.37 |
| 33 | The Devil | 34.52 |
| 34 | Mark | 32.10 |
| 35 | #Single | 35.28 |
| 36 | Rekhachithram | 56.75 |
| 37 | Little Hearts | 40.17 |
| 38 | Maalik | 29.51 |
| 39 | Eko | 46.81 |
| 40 | Dashavatar | 28.50 |
| 41 | Kudumbasthan | 29.50 |
| 42 | Bha. Bha. Ba. | 45.85 |
| 43 | Andhra King Taluka | 32.46 |
| 44 | Dhadak 2 | 32.61 |
| 45 | Kaantha | 35.44 |
| 46 | Aan Paavam Pollathathu | 27.75 |
| 47 | Sirai | 25.14 |
| 48 | The Taj Story | 25.33 |
| 49 | Haq | 29.00 |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










