The Raja Saab: कल्कि के बाद 'द राजा साहब' से गदर मचाएंगे प्रभास, मोशन पोस्टर के साथ न्यू लुक ने उड़ाए फैंस के होश

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Oct 2024 3:44 PM

विज्ञापन

The Raja Saab: कल्कि 2898 एडी से बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाने के बाद प्रभास एक नई ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ तैयार हैं. फिल्म का निर्देशन मारुती कर रहे हैं. यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

विज्ञापन

The Raja Saab: साउथ सुपरस्टार प्रभास के इस साल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ देने के बाद फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण जैसे कई सुपरस्टार्स नजर आए थे. आज एक्टर का 45 वां जन्मदिन है. इस मौके पर सुपरस्टार ने अपनी अगली फिल्म ‘द राजा साब’ का धुआंधार मोशन पोस्टर रिलीज किया है. इस मोशन पोस्टर में एक्टर का ऐसा लुक देखने को मिल रहा है, जिसे शायद आपने कभी नहीं देखा होगा. आइए बताते हैं फिल्म के बारे में सबकुछ.

द राजा साब का मोशन पोस्टर

प्रभास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अपनी नई फिल्म ‘द राजा साब’ की अनाउंसमेंट की है. इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ चिल्स और थ्रिल्स के लिए तैयार हो जाइए. 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में मिलते हैं. इस पोस्टर में प्रभास के एक भूतिया हवेली में सिंहासन पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जिनके मुंह में एक सिगार जली हुई है. और वह फूल ब्लैक लुक में किसी राजस्थानी बूढ़े राजा की तरह लग रहे हैं.

फिल्म के बारे में

प्रभास की इस फिल्म का निर्देशन मारुती ने किया है, जिसमें निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. ‘द राजा साब’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्माण पीपुल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले किया जा रहा है. इस फिल्म में संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

Also Read: Pushpa 2: रिलीज से पहले ही सुनामी लेकर आई ‘पुष्पा 2’, फिल्म का प्री-रिलीज कलेक्शन जान घूम जाएगा दिमाग

Also Read: KGF 3: यश ने केजीएफ 3 पर तोड़ी चुप्पी, रामायण में रावण बनेंगे रॉकी भाई, बोले- ये बहुत आकर्षक…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola