The Girlfriend Teaser: पुष्पा 2 के बाद 'द गर्लफ्रेंड' में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, टीजर में रुमर्ड बॉयफ्रेंड ने दी आवाज

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Dec 2024 6:34 PM

विज्ञापन

The Girlfriend Teaser

The Girlfriend Teaser: रश्मिका मंदाना की नई फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' का टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर की खास बात यह है कि इसमें एक्टर विजय देवेरकोंडा ने वॉइस ओवर दिया है. साथ ही उन्होंने फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस को लकी चार्म कहा है.

विज्ञापन

The Girlfriend Teaser: रश्मिका मंदाना ‘पुष्पा 2’ के बाद अपनी अगली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. दरअसल, बीते दिन एक्ट्रेस की नई फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर की खास बात यह है कि इसमें एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवेरकोंडा ने अपनी आवाज दी है, जिसे सुनने के बाद अब फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. फिल्म के बारे में और जानने से पहले यहां देखें फिल्म का टीजर-

विजय देवेरकोंडा ने रश्मिका को कहा लकी चार्म

रश्मिका मंदाना की इस नई फिल्म का टीजर विजय देवेरकोंडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस को लकी चार्म बताया। उन्होंने लिखा- मुझे इस टीजर का हर विजुअल बहुत पसंद है. मैं इस ड्रामा को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. वह (रश्मिका) हम में से कई एक्टर्स के लिए एक लकी चार्म हैं, जो हमारी सबसे बड़ी सफलताओं का हिस्सा रही हैं. एक एक्टर, एक कलाकार और एक स्टार के रूप में जमकर बढ़ रही हैं, लेकिन अभी भी वह वही लड़की हैं, जो मुझे 8 साल पहले सेट पर मिली थी.

‘द गर्लफ्रेंड’ की रिलीज डेट और स्टार कास्ट

रश्मिका मंदाना की नई फिल्म का निर्देशन राहुल रवींद्रन कर रहे हैं. वहीं, म्यूजिक हेशाम अब्दुल वहाब ने दिया है. यह फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज हो सकती है. फिल्म में रश्मिका मंदना के अलावा धीक्षित शेट्टी, राव रमेश, रोहिणी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

रश्मिका मंदाना वर्कफ्रंट

रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस सुकुमार की निर्देशित फिल्म ‘पुष्पा 2’ में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ नजर आई थीं. फिल्म में एक्ट्रेस ने श्रीवल्ली का किरदार निभाया था. इसके अलावा रश्मिका लक्ष्मण उतेकर की ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ और सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में भी नजर आएंगी.

Also Read: Rashmika Mandanna: रश्मिका के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, पुष्पा 2 के साथ इन 6 बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी एक्ट्रेस

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola