The Diplomat Box Office: 'छावा' के आगे तन कर खड़ी है जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट', 3 दिन में कर डाला 10 करोड़ पार

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Mar 2025 2:06 PM

विज्ञापन

The Diplomat Collection Day 5

The Diplomat Box Office: जॉन अब्राहम की नई फिल्म 'द डिप्लोमैट' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. 20 करोड़ रुपये की लागत पर बनी इस फिल्म ने तीन दिन में 10 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है.

विज्ञापन

The Diplomat Box Office Collection Day 3: विक्की कौशल की ‘छावा’ पिछले 1 महीने से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठे है. ऐसे में अब इसे टक्कर देने के लिए 14 मार्च को जॉन अब्राहम की नई फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. जॉन की यह फिल्म रिलीज के बाद से ही दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस बटोर रही है. साथ ही कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने ठीक ठाक कारोबार कर लिया है. अब इसे रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म ने तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?

द डिप्लोमैट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

जॉन अब्रहाम स्टारर ‘द डिप्लोमैट’ को वीकेंड का साथ मिला है और फिल्म ने तीन दिनों में 10 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 करोड़ रुपये के बजट पर बनी ‘द डिप्लोमैट’ ने रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 16.25 फीसदी की तेजी आई और इसने 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, अब फिल्म के तीसरे दिन यानी संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन की ‘द डिप्लोमैट’ का कलेक्शन 4.65 करोड़ रुपये रहा. इस तरह फिल्म की अबतक की कमाई 13.30 करोड़ रुपये है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

‘द डिप्लोमैट’ की कहानी

‘द डिप्लोमैट’ एक पॉलिटकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन शिवम नायर की ओर से किया गया है. इसकी कहानी एक मिशन पर केंद्रित, जिसमें आईएफएस ऑफिसर जे पी सिंह एक लड़की को पाकिस्तान से भारत वापस लाने के लिए तत्कालीन विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज की मदद लेते दिखे हैं. इसका निर्माण जॉन अब्राहम, भूषण कुमार, समीर दीक्षित, अश्विन, राजेश बहल, विपुल शाह और कृष्णन कुमार मिलकर किया है.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola