Thamma VS Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 3: आयुष्मान या हर्षवर्धन राणे ? तीसरे दिन किसने मारी बाजी और किसकी लगी वाट, जानें कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Oct 2025 11:26 AM
तीसरे दिन किसने मारी बाजी, फोटो- इंस्टाग्राम
Thamma VS Ek Deewane Ki Deewaniyat: फिल्म ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक ही दिन 21 अक्टूबर को रिलीज हुई. दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर आगे कौन है, इसके बारे में आपको बताते हैं. थामा हॉरर कॉमेडी फिल्म है, तो एक दीवाने की दीवानियत रोमांटिक मूवी है.
Thamma VS Ek Deewane Ki Deewaniyat: दीवाली पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ थिएटर्स में रिलीज हुई थी. 21 अक्टूबर को दोनों फिल्मों के बीच जोरदार क्लैश हुआ. हालांकि ओपनिंग डे पर आयुष्मान की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत से आगे निकल गई. तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने बाजी मारी, इसके बारे में आपको बताते हैं.
तीसरे दिन थामा का कलेक्शन रिपोर्ट क्या है?
मुंज्या फेम डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार की फिल्म ‘थामा’ जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ के क्लब में एंट्री ले लेगी. Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, तीसरे दिन मूवी ने 0.19 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसका नेट कलेक्शन 42.29 करोड़ रुपये हो गया है. तीसरे दिन के कलेक्शन का फाइनल रिपोर्ट तीसरे दिन आएगा. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म आज 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.
एक दीवाने की दीवानियत है बॉक्स ऑफिस पर थामा से पीछे
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. दोनों की नयी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के डायरेक्टर मिलाप जावेरी है. Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, तीसरे दिन मूवी ने 0.09 करोड़ रुपये की कमाई की. नेट कलेक्शन मूवी का 16.59 करोड़ रुपये है. ये आंकड़े और अभी बढ़ेंगे और शाम तक अपडेट आएगा.
डे वाइज एक दीवाने की दीवानियत की कमाई
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1: 9 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 2: 7.5 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 3: 0.09 करोड़ रुपये
Ek Deewane Ki Deewaniyat Total Collection- 16.59 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- Thamma Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ हिट हुई या फुस्स? चौंकाने वाला है कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










