Tamannah-Vijay के ब्रेकअप की खबरें हैं फर्जी? एक्ट्रेस ने खुद राशा थडानी की बर्थडे पार्टी में दिया हिंट! VIDEO

Tamannah Bhatia
Tamannah-Vijay: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का राशा थडानी की बर्थडे पार्टी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स अटकलें लगा रहे हैं कि विजय वर्मा और तमन्ना ने ब्रेकअप नहीं किया है.
Tamannah-Vijay: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया है. वे इस जोड़ी को वापस से एक साथ देखना चाहते हैं. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोग अटकलें लगा रहे हैं कि तमन्ना और विजय के ब्रेकअप की खबरें फेक हैं. दरअसल, यह वीडियो रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के बर्थडे की है, जिसमें एक्ट्रेस ने ब्लैक वन पीस और ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड कोट स्टाइल किया है. वैसे तो तमन्ना हर ऑउटफिट में खूबसूरत दिखती हैं, लेकिन इस बार नेटिजन्स का ध्यान उनके कोट ने अपनी तरफ खींचा है. यूजर्स का मानना है कि यह कोट विजय वर्मा का है. ऐसे में अब वह लगातार कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘कोट विजय का है.’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘विजय का कोट पहन लिया है टैमी ने. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कोट तो विजय का ही लग रहा है.’ साथ ही यूजर्स यह अटकलें लगा रहे हैं कि इन दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










