Bigg Boss 18 Elimination: सलमान खान के शो से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, फैंस बोले- यह तो बहुत पहले ही हो जाना…

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Elimination

Bigg Boss 18 Elimination

Bigg Boss 18 Elimination: कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ से 10 हफ्ते बाद बीजेपी नेता तजिंदर सिंह बग्गा का पत्ता साफ हो गया है. अब इस एलिमिनेशन पर फैंस की प्रतिक्रिया सामने आ रह है. आइए बताते हैं उनका क्या कहना है.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Elimination: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक दस हफ्तों तक शो में टिकने वाले बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा का पत्ता फाइनली बिग बॉस 18 से साफ हो गया है. मालूम हो कि इस हफ्ते छह कंटेस्टेंट विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, चाहत पांडे, तजिंदर बग्गा, एडिन रोज और दिग्विजय सिंह घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे, जिसमें से गुरुवार को चूम दरांग ने अपने जबरदस्त प्रयासों से करणवीर महरा को टास्क में बचा लिया गया था और अन्य पांच लोगों में से तजिंदर बग्गा को सबसे कम वोट मिलने के बाद वह वीकेंड का वार के रविवार के एपिसोड में शो से बाहर हो गए. अब ऐसे में उनके घर से बहार निकलने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. आइए बताते हैं उनका क्या कहना है.

एलिमिनेट होते ही तजिंदर सिंह बग्गा ने किया पोस्ट

तजिंदर सिंह बग्गा ने घर से बेघर होते ही अपने सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर हनुमान मंदिर के दर्शन करने की फोटो शेयर करते हुए एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि “70 दिन पहले यही माथा टेक कर सफर चालू किया था , दिल्ली आते ही यहां आकर दर्शन किए. घर के अंदर हम (मैं,श्रुतिका, ईशा, चूम, शिल्पा जी ) दिन की शुरुवात हनुमान चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र से करते थे जिससे हमे रोज एक अलग शक्ति मिलती थी. आप सबके प्यार ने 10 सप्ताह तक @BiggBoss के घर में मुझे रखा , सबका बहुत बहुत आभार और धन्यवाद. जय बजरंग बली, जय महाकाल.”

एलिमिनेशन पर फैंस की प्रतिक्रिया

बीजेपी नेता तजिंदर सिंह बग्गा के एलिमिनेट होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया सामने आई है. एक ने लिखा- यह तो बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था. वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘पहली बार बिग बॉस ने सही एलिमिनेशन किया.’

Also Read: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले विवियन के सामने आया घरवालों का असली चेहरा, इन 2 करीबी दोस्तों को किया सीधा नॉमिनेट

Also Read: Bigg Boss 18 Finale Date: इस दिन होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले, टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट में नंबर 1 पर है ये शख्स

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola