Bigg Boss 18: फिनाले से पहले विवियन के सामने आया घरवालों का असली चेहरा, इन 2 करीबी दोस्तों को किया सीधा नॉमिनेट

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Nominations

Bigg Boss 18 Nominations

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें विवियन डिसेना का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. साथ ही विवियन नॉमिनेशन टास्क में अपने दो करीबी दोस्तों को नॉमिनेट करते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का फिनाले जल्द होने वाल है. ऐसे में अब शो को लेकर दर्शकों में हाइप और भी ज्यादा बढ़ गई है. वहीं, सभी कंटेस्टेंट्स भी गेम को जीतने के लिए अपने-अपने दांव लगा रहे हैं. शो के बीते एपिसोड में देखने को मिला कि विवियन डिसेना की पत्नी उनसे मिलने आईं और उन्होंने विवियन को घरवालों का रियलिटी चेक भी दिया, जिसके बाद विवियन डिसेना के गेम में बदलाव देखने को मिल रहा है. साथ ही उन्होंने हाल ही में हुए नॉमिनेशन राउंड में अपने दो करीबी दोस्तों को नॉमिनेट भी कर दिया. आइए बताते हैं इनके नाम.

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो-

बिग बॉस 18 में नॉमिनेशन टास्क

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नॉमिनेशन टास्क चल रहा है. इस नॉमिनेशन टास्क में फीमेल कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन राइट पाने के लिए नए टाइम गॉड यानी अविनाश मिश्रा को इम्प्रेस करना पड़ेगा. इस टास्क में सबसे पहले चुम दरांग आती हैं और अविनाश की तारीफ करते हुए उनके शर्ट की बटंस को खोल देती हैं. चुम से इम्प्रेस होने के बाद अविनाश चुम से सवाल करते हैं कि वह किसे नॉमिनेट करना चाहती हैं. इसपर चुम रजत दलाल का नाम लेती हैं. चुम के बाद ईशा सिंह आती हैं और वह अविनाश के साथ कपल डांस करते हुए नजर आती हैं.

विवियन ने बदला गेम

प्रोमो में विवियन एक अलग अंदाज में देखने को मिल रहे हैं. उनकी एंट्री होते ही नॉमिनेशन टास्क का पूरा गेम बदल जाता है. वह आते ही कहते हैं कि ‘मेरा पहला नाम होगा करण. मैंने क्लियर कर देता हूं कि तू मेरा दोस्त नहीं है. विवियन की इस बात को सुनने के बाद सभी घरवाले हैरान रेहग जाते हैं. इसके बाद विवियन नॉमिनेशन के लिए शिल्पा शिरोडकर का नाम लेते हैं और कहते हैं कि अगर उन्हें करण चाहिए तो वह करण को रखें. मैं अपने रास्ते, तुम अपने रास्ते. सीधी बात नो बकवास.’

ये 8 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

बिग बॉस 18 में 8 कंटेस्टेंट पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है. इसमें रजत दलाल, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, यामिनी मल्होत्रा, करणवीर महरा, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन और चुम दरांग का नाम शामिल है.

Also Read: Bigg Boss 18 Finale Date: इस दिन होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले, टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट में नंबर 1 पर है ये शख्स

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola