MS Dhoni बनकर फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे Sushant Singh Rajput, यहां जानिए क्या होने वाला है खास
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 May 2023 5:33 PM
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. एक्टर एक बार फिर एमएस धोनी बनकर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. जी हां उनकी फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी 12 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने काई पो चे से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. अपनी पहली हिंदी फिल्म की सफलता के बाद, अभिनेता ने कई फिल्मों में अभिनय किया और फिर आई एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दी. फिल्म को दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिला. फिल्म ने सुशांत ने भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी की भूमिका निभाई और अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया. अब एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. सुशांत सिंह राजपूत के फैंस फिर से अपने चहेते स्टार को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे.
नीरज पांडे द्वारा निर्देशित, फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा कियारा आडवाणी, दिशा पटानी, भूमिका चावला और अनुपम खेर ने भी अभिनय किया था. आज एक ऑफिशियर अनाउंसमेंट की गई है, जिसमें बताया गया कि एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी 12 मई, 2023 को एक बार फिर बड़े पर्दे पर आएगी. स्टार स्टूडियोज ने एक ट्वीट साझा किया जिसमें लिखा था, “जब माही फिर पिच पे आएगा, पूरा इंडिया सिर्फ” धोनी! धोनी! धोनी!” चिलायेगा… एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी 12 मई को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है.
Jab Mahi phir pitch pe aayega, pura India sirf "Dhoni! Dhoni! Dhoni!" chilaayega. M.S. Dhoni: The Untold Story Re-Releasing in cinemas on 12th May@msdhoni #SushantSinghRajput @advani_kiara @DishPatani @AnupamPKher @bhumikachawlat @FFW_Official pic.twitter.com/bfpn3JiD7h
— Star Studio18 (@starstudio18_) May 4, 2023
सुशांत सिंह राजपूत को भारतीय टेलीविजन में पवित्र रिश्ता से घर-घर पहचान मिली थी. अभिनेता ने शो में मानव देशमुख की भूमिका निभाई. इसमें वे अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए थे. टीवी पर अपने सफल कार्यकाल के बाद, SSR ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. उनकी फिल्म केदारनाथ को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. हालांकि दुर्भाग्य से, अभिनेता का 14 जून, 2020 को निधन हो गया. वह अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. नीरज पांडे ने कहा था कि सुशांत की मौत की खबर से धोनी ‘टूट’ गये थे. नीरज ने बताया, “माही भाई को फोन करने के अलावा, मैंने उनके दो सबसे अच्छे दोस्त मिहिर दिवाकर और अरुण पांडे को भी फोन किया है. वे सभी इस तरह की भयानक खबर से बहुत परेशान लग रहे थे. माही भाई खबर सुनकर सदमे में थे और टूट गए थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










