ePaper

Sushant Singh Rajput Death: सुशांत के पिता बोले- अगले साल शादी करने वाला था बेटा, अंकिता- रिया को लेकर कही यह बात

Updated at : 26 Jun 2020 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death: सुशांत के पिता बोले- अगले साल शादी करने वाला था बेटा, अंकिता- रिया को लेकर कही यह बात

sushant singh rajput father kk singh : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सुशांत के आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस उनके दोस्तों से लगातार पूछताछ कर रही है. वहीं, सुशांत के पिता केके सिंह ने सुशांत की मौत के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शादी के बारे में उनकी अपने बेटे से क्या बात हुई थी.

विज्ञापन

sushant singh rajput father kk singh : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सुशांत के आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस उनके दोस्तों से लगातार पूछताछ कर रही है. वहीं, सुशांत के पिता केके सिंह ने सुशांत की मौत के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शादी के बारे में उनकी अपने बेटे से क्या बात हुई थी.

सिर्फ अंकिता को जानते थे, रिया को नहीं

सुशांत के पिता ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री से उनसे मिलने कोई नहीं आया. केवल अंकिता लोखंडे मिलने आई. अंकिता इससे पहले पटना में भी उनसे मिलने आई थीं. सुशांत और अंकिता के बेक्रअप के बारे में सुशांत के पिता ने कहा, ये तो संजोग है, जो होना होता है होता है. सुशांत के पिता के मुताबिक वह फिल्म इंडस्ट्री की चमक-धमक से दूर रहना पसंद करते थे. उन्होंने ये भी कहा कि वह सिर्फ अंकिता को जानते थे, वह रिया चक्रवर्ती को नहीं जानते थे.

शादी को लेकर सुशांत ने अपने पिता से की थी बात

एक्टर के पिता केके सिंह ने टड़का बॉलीवुड के साथ इंटरव्यू के दौरान सुशांत की शादी को खुलासा किया. उन्होंने कहा, पहले तो सबकुछ बोलता था, लेकिन लास्ट में क्या हुआ उसने बताया नहीं. उन्होंने कहा, शादी को लेकर उससे बात हुई थी. उसने कहा था कि कोरोना में तो शादी नहीं करूंगा. अभी मेरी एक फिल्म रिलीज होने वाली है. उसके बाद फरवरी-मार्च में देखते हैं. शादी को लेकर उससे मेरी यही आखिरी बात हुई थी. उन्होंने कहा कि उसने उस लड़की के बारे में नहीं बताया कि वह जिससे वह शादी करना चाहता था. हमें कोई भी एतराज भी नहीं था कि वह किसी भी लड़की से शादी करें.

Also Read: Sushant Singh Rajput Death: सुशांत के पिता बोले- ‘अंतिम संस्कार में केवल कृति सेनन आईं थी मेरे पास’, कही थी उनसे ये बात

कृति ने सुशांत के पिता से मिलकर कही थी ये बात

एक्टर के पिता केके सिंह ने टड़का बॉलीवुड के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि, ‘अंतिम संस्कार में बहुत लोग आए थे, लेकिन कृति सेनन मेरे पास आई थीं. हमने तो बात नहीं की, लेकिन वह बोलती रहीं और हम सुनते रहे.’ उन्होंने आगे कहा, ‘पहले हमें पता नहीं चल पाया क्योंकि सभी ने कोरोना के कारण मास्क पहने हुए था, लेकिन फिर किसी ने मुझे बताया कि यह कृति हैं तो तब हमें पता चला. कृति सुशांत की तारीफ कर रही थीं और कहती थीं प्यारा लड़का था.’

शोक सभा में पहुंचे भोजपुरी स्टार्स

बता दें कि बीते रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के पटना वाले घर पर शोक सभा आयोजित की गई थी. इसमें भोजपुरी अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह शामिल हुए.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola