Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Record:साल 2025 की 4 रोमांटिक फिल्मों पर भारी पड़ी वरुण-जान्हवी की मूवी, इस हिट फिल्म से हारी बाजी
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Oct 2025 11:57 AM
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, फोटो- इंस्टाग्राम
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Record: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की स्पीड बॉक्स ऑफिस पर काफी स्लो है, फिर भी ये हर दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड बना रही है. अब मूवी साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी रोमांटिक मूवी बन गई.
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Record: ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्तूबर को रिलीज हुई और इसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने मुख्य किरदार निभाया है. ये वरुण और जान्हवी की दूसरी फिल्म है, जिसमें दोनों ने काम किया है. फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो गए है. फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी है, लेकिन फिर भी इसने साल 2025 की सबसे बड़ी रोमांटिक मूवीज में अपनी जगह बना ली है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने अबतक कितने करोड़ की कमाई कर ली?
शशांक खेतान की ओर से निर्देशित ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने पांच दिन में 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा टच कर लिया है. सैक्निल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, 5वें दिन फिल्म ने 0.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जिसके बाद इसकी कुल कमाई 30.05 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि 5वें दिन के कमाई के आंकड़े शाम तक अपडेट होंगे.
वरुण-जान्हवी की फिल्म साल 2025 की दूसरी रोमांटिक फिल्म बनी?
साल 2025 में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा साल 2025 की सबसे अधिक ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी थी. जबकि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी दूसरे नंबर पर है, जिसने पहले दिन करीब 9.25 करोड़ कमाए. साल 2025 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसने सबसे अधिक ओपनिंग की-
- सैयारा- 22 करोड़
- सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी- 9.25 करोड़
- परम सुंदरी- 7.37 करोड़
- भूल चूक माफ- 7.20 करोड़
- मेट्रो इन दिनों- 4.05 करोड़
फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन में भी मोहित सूरी की ओर से निर्देशित सैयारा आगे है और दूसरे नंबर पर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी है. चलिए आपको टॉप 5 फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताते हैं-
- सैयारा- 83.25 करोड़
- सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी- 29.88 करोड़ (कमाई जारी है)
- भूल चूक माफ- 28 करोड़
- परम सुंदरी- 26.25
- मेट्रो इन दिनों- 16.75 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










