Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection: कछुए की चाल चल रही वरुण धवन की फिल्म, कलेक्शन देख पकड़ लेंगे माथा

Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Oct 2025 11:46 PM

विज्ञापन

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने 14वें दिन कमाए इतने करोड़

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में आते ही सुस्त पड़ गई है. मूवी की कमाई धीरे-धीरे घटती जा रही है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने 14 दिनों में कितना कलेक्शन किया है, आइये जानते हैं.

विज्ञापन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection: वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा ​​और रोहित सराफ स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. इसे ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है. इसने भारत में अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये जानते हैं 14वें दिन मूवी ने कितना कलेक्शन किया.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने 14वें दिन कमाए इतने करोड़

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने 14वें दिन भारत में 0.49 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 53.59 करोड़ हो गया. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 9.25 करोड़ कमाए थे. वहीं वीकेंड तक इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी देखी गई. पहले वीक में रोमांटिक ड्रामा का कलेक्शन 41.1 करोड़ था.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की कहानी क्या है

रोमांटिक कॉमेडी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी वरुण और जान्हवी की कहानी को दिखाता है, जो अपने एक्स बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड को जलाने के लिए एक साथ आते हैं, लेकिन इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है.

कब रिलीज हुई थी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

 वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को किस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर मिल रही टक्कर

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. 

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने अब तक किन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने अब तक बदलापुर, सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2, मैं तेरा हीरो जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को चकनाचूर कर दिया.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की स्टारकास्ट क्या है

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवण, मनीष पॉल, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा ​​और रोहित सराफ जैसे स्टार्स की टोली है.

यह भी पढ़ें- Rise And Fall: फिनाले से पहले चार कंटेस्टेंट्स के हाथ से फिसली ट्रॉफी, इन 6 कंटेस्टेंट्स ने जीत की रेस में बनाई जगह, देखें नाम

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola