Sunny Deol एक्शन-रोमांस के बाद हॉरर फिल्में कब करेंगे? जाट ने कहा- जब मैं खुद डर जाऊंगा तब ऐसी…

Published by :Sheetal Choubey
Published at :08 Apr 2025 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
Sunny Deol new film with anil sharma

सनी देओल अनिल शर्मा के साथ नई फिल्म में आ सकते हैं नजर फोटो- इंस्टाग्राम

Sunny Deol को कई एक्शन, कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों में देखा गया है, लेकिन कभी भी एक्टर ने कोई हॉरर फिल्म नहीं की है. इन दिनों सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म 'जाट' के प्रमोशन में बिजी हैं. इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह कब हॉरर फिल्में करेंगे.

विज्ञापन

Sunny Deol: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘जाट’ के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं. यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में उससे पहले दर्शकों में फिल्म का बज बनाने के लिए एक्टर कई इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं. इस बीच एक इवेंट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में एक्टर हॉरर फिल्में करने पर बात कर रहे हैं.

यहां देखें वीडियो-

हॉरर फिल्में क्यों नहीं करते सनी देओल?

सनी देओल से इस वीडियो में सवाल किया जा रहा है कि आखिर वह क्यों कभी हॉरर फिल्में नहीं करते? इसपर उन्होंने एक मजेदार जवाब दिया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे. उन्होंने कहा, ‘जब मैं खुद डर जाऊंगा, तब ऐसी फिल्में करूंगा.’ फिर उन्होंने आगे कहा, ‘अगर मेरे पास ऐसी कोई स्क्रिप्ट आती है तो मैं जरूर हॉरर फिल्में करूंगा.’

‘जाट’ के बारे में…

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म के निर्देशन की कमान गोपीचंद मलिनेनी संभाल रहे हैं. इस एक्शन फिल्म में सनी देओल के अलावा रिजीना कैसांड्रा, उर्वशी रौतेला, विनीत सिंह कुमार, सईयामी खेर, राम्या कृष्णा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं. वहीं, फिल्म में रणदीप हुड्डा एक खतरनाक विलेन के किरदार में हैं.

सनी देओल की अपकमिंग फिल्में

सनी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो फिलहाल उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है. जाट के बाद एक्टर राजकुमार संतोषी की ‘लाहौर 1947’ में दिखेंगे. इसके अलावा ‘बॉर्डर 2 में भी सनी देओल नजर आएंगे. पिछली बार एक्टर को ‘गदर 2’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

यह भी पढ़े: Jaat: रणदीप हुड्डा ने सनी देओल की ‘जाट’ पर जातिवादी-धार्मिक आरोप लगने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- इसमें एक एजेंट है…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola