Jaat: रणदीप हुड्डा ने सनी देओल की 'जाट' पर जातिवादी-धार्मिक आरोप लगने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- इसमें एक एजेंट है…

Jaat villian Randeep Hooda gets emotional
Jaat: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बीच फिल्म को लेकर एक चर्चा तेज हो रही है कि क्या जाट एक धार्मिक या जातिवाद फिल्म है? इसपर अब खुद फिल्म के स्टार्स सनी पाजी और विलेन रणदीप हुड्डा ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, 'हम कलाकार हैं. हम पूरे देश के हैं.'
Jaat: सनी देओल की अपकमिंग एक्शन-ड्रामा ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म रिलीज के पहले ही जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई है. सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म का पिछले दिनों राम नवमी के शुभ अवसर पर दूसरा गाना ‘ओ रामा श्री रामा’ को बनारस के नमो घाट पर लॉन्च किया गया. इस बीच सनी देओल और रणदीप हुड्डा से फिल्म के जातिवादी और धार्मिक होने पर कई सवाल किये गए, जिसपर कलकारों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है.
जाट किसी विशेष पर फोकस्ड है?
जाट के टाइटल को लेकर कुछ लोग का मानना है कि यह फिल्म किसी विशेष समुदाय पर फोकस्ड है और बीते दिन रिलीज हुए ‘ओ रामा श्री रामा’ गाने ने यूजर्स के मन में सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या यह फिल्म किसी धर्म विशेष पर आधारित है? इसपर ‘एएनआई’ से बात करते हुए सनी देओल ने कहा, ‘देखिए, धर्म की बातें हम नहीं कर रहे. यह एक फिल्म है, और इसे आप फिल्म की तरह देखिए. जैसे हमेशा फिल्मों में किरदार होते हैं…जैसा कि आपने ट्रेलर देखा, ट्रेलर आपको सबकुछ बता ही रहा है. तो ये फिल्म वैसी ही है.’
सनी देओल ने आगे कहा, ‘हम कलाकार हैं. हम पूरे देश के हैं. हम हर आदमी के साथ हैं. हम सबसे प्यार करते हैं, सब हमसे प्यार करते हैं. तो हम एक ही देश हैं, जिसका नाम है इंडिया, भारत.’
रणदीप हुड्डा ने दिया मुंहतोड़ जवाब
इंटरव्यू में आगे फिर सवाल पूछा गया कि क्या ‘जाट’ जातिवादी या धार्मिक फिल्म है? तो इसपर सनी देओल के बोलने से पहले फिल्म के विलेन रणदीप हुड्डा ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने कहा, ‘देखिए जाट इसमें एक एजेंट है या इसमें एक कम्युनिटी है या इसमें एक अकेला आदमी है, जो कायापलट कर देता है…वो आपको फिल्म में देखकर पता चलेगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










